Delhi Corona Cases: दिल्ली में 24 घंटों में 66 नए मामले, दो मरीजों की गई जान

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पिछले 24 घंटों में 66 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, दो मरीजों की जान चली गई. कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में तबाही मचने के बाद पिछले कुछ दिनों में नए मामलों की संख्या में काफी गिरावट आई है.

Advertisement
दिल्ली कोरोना वायरस केस दिल्ली कोरोना वायरस केस

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 66 नए केस
  • कोरोना से दो लोगों की गई जान

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पिछले 24 घंटों में 66 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, दो मरीजों की जान चली गई. कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में तबाही मचने के बाद पिछले कुछ दिनों में नए मामलों की संख्या में काफी गिरावट आई है. कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले राष्ट्रीय राजधानी में 100 से कम आ रह हैं.

Advertisement

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.09 फीसदी है. दो मौतों के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25,043 पहुंच गया है. अभी राजधानी में 579 एक्टिव केस हैं, जिनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है.

राजधानी में 167 मरीज अभी होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना का इलाज करवा रहे हैं. संक्रिय मामलों की दर लगातार 14वें दिन 0.04 फीसदी रही है. इसके अलावा, रिकवरी रेट लगातार दस दिन से 98.21 फीसदी पर बनी हुई है.

24 घंटों में 66 नए मामले आने के बाद कुल कोविड केसों की संख्या बढ़कर 14,35,910 हो गई है. पिछले एक दिन में 72 मरीज कोरोना से लड़कर ठीक हो गए हैं. ठीक होने वालों का आंकड़ा 14,10,288 पहुंच गया है. कोरोना के मामलों के कम होने के बावजूद अभी टेस्टिंग की संख्या में ज्यादा कमी नहीं की गई है.

Advertisement

बीते एक दिन में दिल्ली में 70,758 कोरोना के टेस्ट करवाए गए हैं. अभी तक राजधानी में कुल टेस्ट का आंकड़ा 2,32,58,328 हो गया है. 24 घंटों में होने वाली जांचों में आरटीपीसीआर की संख्या 49,568 है और 21,190  एंटीजन टेस्ट हुए हैं. इसके अलावा, कंटेनमेंट जोन्स की संख्या अभी 309 है. डेथ रेट की बात करें तो वह 1.74 फीसदी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »