दिल्ली: कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, बीच सड़क छोड़कर भागा डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में एएटीएस में तैनात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष कुमार पर अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Advertisement
दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrabs ) दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrabs )

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

दिल्ली के पूर्वी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दिल्ली पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के AATS में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. उसकी पत्नी प्रियंका (26) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं. शुरुआती जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पिस्टल से प्रियंका को गोली मार दी.

Advertisement

हत्या के बाद सड़क पर ही फेंककर हुआ फरार
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी घायल पत्नी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »