आंबेडकर जयंती पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दी वाटर ATM की सौगात, हर शख्स को मिलेगा 20 लीटर पानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक न्याय के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है.

Advertisement
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (Photo: X/@gupta_rekha) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (Photo: X/@gupta_rekha)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आंबेडकर नेशनल मेमोरियल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के पहले कानून मंत्री रहे आंबेडकर का जीवन और संघर्ष उनकी सरकार के प्रशासनिक सफर के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारें दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचित समुदायों के जीवन स्तर को उठाने के लिए काम कर रही हैं.

Advertisement

रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम पूरी संवेदनशीलता के साथ बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में जुटे हैं. हमारी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है.' दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो’ के आह्वान के अनुरूप वंचित तबके के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. रेखा गुप्ता ने कहा, 'हम बाबा साहेब के समानता और गरिमा के आदर्शों के अनुरूप एक समावेशी दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले.' उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भारतीय लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला बताया.

Advertisement

आंबेडकर जयंती पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में कई वॉटर एटीएम का उद्घाटन भी किया. इन वॉटर एटीएम की क्षमता प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की है, जो फाइव-लेवल आरओ टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति वॉटर एटीएम कार्ड के जरिए रोजाना 20 लीटर पानी ले सकेगा और इन मशीनों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement