कोरोना वॉरियर्स को CM केजरीवाल का सलाम, ट्विटर पर शेयर की उनकी कहानियां

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सिविल डिफेंस वालंटियर और कई अन्य लोग अपने जीवन की परवाह किए बिना दिन-रात काम कर रहे हैं. सीएम ने इन्हें दिल्ली का असली हीरो बताया है.

Advertisement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:50 AM IST

  • मुख्यमंत्री केजरीवाल का कोरोना योद्धाओं को सलाम
  • सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद किया और ट्विटर पर उनकी कहानियों को साझा किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हम में से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में बंद थे, लेकिन कुछ दिल्लीवासी अपने जान की परवाह किए बिना, हमारे शहर और देश की सेवा में तैनात थे. दिल्ली के इन हीरो को पूरी दिल्ली सलाम करती है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सिविल डिफेंस वालंटियर और कई अन्य लोग अपने जीवन की परवाह किए बिना दिन-रात काम कर रहे हैं. सीएम ने इन्हें दिल्ली का असली हीरो बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ हीरोज की कहानियां मैं आज से सोशल मीडिया पर शेयर करने जा रहा हूं.

केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में, विजय यादव, दिल्ली सरकार के खाद्य वितरण केंद्र में कुक हैं. विजय यादव बताते हैं कि उनके घरवाले कहते हैं कि वापस आ जाओ, लेकिन मेरा मानना है कि अगर वापस चले जाएंगे तो 30 से 35 हजार लोगों को कौन खाना खिलाएगा. राष्ट्रीय राजधानी में भूख राहत केंद्रों में भोजन वितरण से जुड़े सिविल डिफेंस वॉलंटियर राजेंद्र कहते हैं कि उन्हें गर्व होता है कि वह दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में अपनी कहानी बयां करते हुए एलएनजेपी अस्पताल की एक नर्स ने कहा कि उन्होंने 14 दिनों तक बिना किसी छुट्टी के शिफ्ट में काम किया. राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नोडल ऑफिसर डॉ अजीत ने कहा कि मैं पिछले 2 महीने से घर नहीं गया. मैं अस्पताल में ही हूं और हमारी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है. हम रात में 2 बजे होटल पहुंचते हैं और सुबह 7-8 बजे तक फिर ड्यूटी पर आ जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »