सुलझ गया बुराड़ी कांड, एक्सीडेंटल थी भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत

दिल्ली के बुराड़ी कांड के मृतकों की साइकोलॉजिकल अटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सभी 11 लोगों की मौत एक्सीडेंटल थी. रिपोर्ट के मुताबिक घर के सभी लोग एक पूजा कर रहे थे. इन लोगों को यह पता नहीं था कि इनकी मौत हो जाएगी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

राम कृष्ण / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:58 AM IST

देश को हिला देने वाले बुराड़ी कांड का रहस्य अब पूरी तरह खुल चुका है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सभी 11 मृतकों के दिमाग की साइकोलॉजिकल अटोप्सी करवाई थी. आजतक के पास साइकोलॉजिकल एनलासिस रिपोर्ट की कापी भी है, जिसमें लिखा है कि घर के सभी लोग एक पूजा कर रहे थे. इन लोगों को यह पता नहीं था कि इनकी मौत हो जाएगी. इन सभी 11 लोगों की मौत एक्सीडेंटल थी.

Advertisement

दरअसल, ललित का मानना था कि उसके मृतक पिता की आत्मा आती है और इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य उसकी बात को मानते चले गए. बता दें कि बुराड़ी कांड में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई थी. इन मृतकों में भी शामिल है. ललित भाटिया परिवार का छोटा बेटा था और माना जा रहा है कि उसी ने पूरे परिवार की मौत की पटकथा लिखी थी.

टूट गया 11 पाइप का रहस्य

में घर की बाहरी दीवार पर बने 11 पाइप दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अफसरों को ही नहीं चौंका रहे थे, बल्कि आम लोगों के बीच भी रहस्य का विषय बने थे. दरअसल, 11 पाइप भी घर में हो रही पूजा के ही हिस्से थे. सभी मृतकों का मानना था कि सबकी बुरी आत्माएं इसी पाइप से बाहर निकलेंगी. अब इन 11 पाइपों को तोड़ दिया गया है और घर परिवार के इकलौते बचे बेटे दिनेश को सौंप दिया गया है.

Advertisement

को अब इस मामले में बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है. वो भी महज औपचारिकता भर है, क्योंकि बाकी सामने आई तमाम रिपोर्ट ने बुराड़ी कांड के रहस्य से पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया है कि मर चुके सभी 11 लोग ये समझकर मौत की पूजा कर रहे थे कि वो मरेंगे नहीं, बल्कि हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement