आपत्ति के बावजूद महिला BLO की गोद में SIR रजिस्टर रख किया साइन, दिल्ली में 4 अरेस्ट

दिल्ली में एसआईआर का काम कर रही महिला शिक्षक के साथ चार लोगों ने गलत व्यवहार किया. शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
एसआईआर का काम कर रही महिला शिक्षक के साथ अभद्रता अभद्रता. (Photo: Representational) एसआईआर का काम कर रही महिला शिक्षक के साथ अभद्रता अभद्रता. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एक्सरसाइज के लिए बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में तैनात एक शिक्षिका को राजधानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस के मुताबिक, सरकारी ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और काम करने से रोकने की कोशिश की गई. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 5 जुलाई की है, जब पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (स्पेशल एजुकेशन) के रूप में तैनात शिक्षिका सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एसआईआर से जुड़ा काम कर रही थीं.

Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक ने बीएलओ रजिस्टर उसकी गोद में रख दिया और आपत्ति के बावजूद उस पर साइन कर दिए. शिक्षिका ने आगे आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, एसआईआर फॉर्म लेने से इनकार कर दिया और ऐसा व्यवहार किया जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ. इसके साथ ही उन्हें ड्यूटी करने से भी रोका गया.

बुधवार को पुलिस के संज्ञान में आया मामला

पुलिस के संज्ञान में यह मामला बुधवार को आया, जब शिक्षिका ने इस पूरे घटना की शिकायत पुरानी दिल्ली के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से की. इसके बाद एडीएम ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. सूचना देने में देरी को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वह घटना के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह-मशविरा कर रही थीं.

Advertisement

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

शिकायत के सत्यापन और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद चांदनी महल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि शिकायत में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनकी पहचान मोहम्मद सबरीन (44), अतीक उर रहमान (58), मोहम्मद आसिफ (50) और मोहम्मद आफताब (44) के रूप में हुई है. सभी आरोपी तुर्कमान गेट इलाके के रहने वाले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »