'बिहार की तर्ज पर दिल्ली में लागू हो पूर्ण शराबबंदी'

दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने बिहार की तर्ज पर दिल्ली में भी शराबबंदी की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा है.

Advertisement
बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी

अंजलि कर्मकार / कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:19 AM IST

दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने बिहार की तर्ज पर दिल्ली में भी शराबबंदी की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा है. इसमें कहा गया है कि शराब सेहत के लिए बेहद हानिकारक है, लिहाजा सीएम केजरीवाल दिल्ली में इसपर बैन लगाने को लेकर प्रभावी कदम उठाएं.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने भी रखी मांग
बिहार में नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी देश की राजधानी दिल्ली में पूर्ण की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बेहतर परिणाम मिलने लगा है. यहां पर सामाजिक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. सामाजिक रूप से समाज का खराब करने वाले शराब पर देश के हर राज्य में पूर्ण बंदी होनी चाहिए.

Advertisement

बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी
बिहार में पहली अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गई है. बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में को सर्वसम्मति से पारित किए जाने के साथ सदस्यों ने संकल्प लिया कि शराब न पीएंगे और लोगों को इसे पीने के लिए प्रेरित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »