जानिए सीलिंग पर BJP में किसने दिया मनोज तिवारी का साथ, किसने काटी कन्नी

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी द्वारा एक डेरी के सील तोड़े जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. एक तरफ जहां उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने इसका समर्थन किया है, वहीं कुछ नेताओं ने इसे गलत बताया है.

Advertisement
मनोज तिवारी (फाइल फोटो) मनोज तिवारी (फाइल फोटो)

मणिदीप शर्मा / सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष मनोज तिवारी ने सीलिंग का ताला तोड़कर इस मुहिम को एक नया रंग दिया है. मनोज तिवारी ने दावा किया है कि सीलिंग के खिलाफ इस लड़ाई में वो और उनकी पार्टी दिल्लीवासियों के साथ है. लेकिन क्या खुद उन्हीं की पार्टी इस मुद्दे पर उनके साथ नज़र आ रही है?? जानिए 'आजतक' की इस ख़ास रिपोर्ट में...

Advertisement

मसला कोर्ट के पास है: विजेंद्र गुप्ता

बीजेपी विधायक व नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता से जब भी सीलिंग के मुद्दे पर बात की जाती है तो वो मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी सड़क नोटिफाई की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करते नज़र आते हैं. नेता जी के पास सीलिंग के मुद्दे पर बोलने के लिए खूब ज्ञान भी है, लेकिन जब उनसे उन्हीं के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के ताला तोड़ने की बात पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ये मसला कोर्ट के पास है.

तिवारी ने कुछ गलत नहीं किया: उदित राज

जाहिर है विजेंद्र गुप्ता की के इस ताला तोड़ अभियान के बारे में कोई समर्थन राय नहीं है लेकिन पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज अपने प्रदेश अध्यक्ष का साथ देते नजर आते हैं. उदित राज कहते हैं कि हम दिल्ली आबाद कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अराजकता फैलाई है. उदित राज ने कहा कि सीलिंग सुप्रीम कोर्ट की कमेटी करवा रही है, तिवारी ने कुछ गलत नहीं किया है.

Advertisement

कुछ नहीं बोलूंगा: विजय गोयल

तो वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पास भी पूरा प्रस्ताव है. बताने के लिए किस्से हैं. बखान करने के लिए खूबियां हैं. सीलिंग के मसले पर बताने के लिए विजय गोयल के पास पूरी रील है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बारे में पूछते ही ये रील रुक जाती है और वो कैमेरे पर कह देते हैं कि मैं इस मामले पर अभी नहीं बोलूंगा.

तिवारी ने जनता का आक्रोश व्यक्त किया: प्रवेश वर्मा

बाहरी दिल्ली से लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा सीलिंग के मुद्दे पर बात करते ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं और मुख्यमंत्री के लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग करते हैं. बीजेपी सांसद अपने प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कहते हैं कि जनता के प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने ठीक ही किया है. जनता अपने प्रतिनिधि को इसलिए ही चुनती है.

ताला तोड़ना गलत है: ओपी शर्मा

सांसद विजय गोयल, उदित राज, प्रवेष वर्मा , विधायक विजेंद्र गुप्ता के बाद विधायक ओपी सीलिंग के नाम पर मॉनिटरिंग कमेटी को कोसने लगते हैं. जब सवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ताला तोड़ने की भूमिका पर आता है तो विधायक ओपी शर्मा उस कार्रवाई को गलत बताते हैं और कहते हैं कि मैं ताला तोड़ने का समर्थन नहीं करता.

Advertisement

जाहिर है ताला तोड़ने के इस काम में बीजेपी के सारे नेता प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ एकजुट नज़र नहीं आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उदित राज-प्रवेश वर्मा जैसे सांसद हैं जो अपने अध्यक्ष का समर्थन कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »