सुरक्षा में सेंध! संसद के सामने तेज रफ्तार ऑडी कार ने लगाए कई चक्कर

संसद के ठीक सामने और दिल्ली के सबसे अतिसंवेदनशील इलाके विजय चौक पर एक स्पोर्ट्स ऑडी कार ने आतंक मचाया. यह घटना प्रधानमंत्री कार्यालय महज कुछ ही दूरी पर हुई है.

Advertisement
संसद भवन (फाइल फोटो- पीटीआई) संसद भवन (फाइल फोटो- पीटीआई)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

संसद के ठीक सामने और दिल्ली के सबसे अतिसंवेदनशील इलाके विजय चौक पर एक स्पोर्ट्स ऑडी कार ने आतंक मचाया. यह घटना प्रधानमंत्री कार्यालय महज कुछ ही दूरी पर हुई है. पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 4 बजे सफेद रंग की ऑडी कार आई. विजय चौक पर ऑडी सवार स्टंट करने लगा. यही नहीं, हवा से बातें  करते हुए ऑडी ने विजय चौक के कई चक्कर मारे. कार की आवाज तेज थी. इसके बाद ये ऑडी कार वहां से गायब हो गई. पुलिस सीसीटीवी के जरिए कार की तलाश कर रही है.

Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक विजय चौक इलाके में एक स्पोर्ट्स ऑडी कार ने तेज रफ्तार के साथ स्टंट किया. गाड़ी सफेद रंग की बताई गई है. गाड़ी के नंबर और उसके मालिक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है. बताया गया है कि इस ऑडी कार ने तेज रफ्तार में सड़कों पर चक्कर लगाए. सड़क पर गाड़ी के दायरों के निशान मिले हैं. तेज रफ्तार से चल रही ऑडी कार की आवाज से इलाके में हड़कम्प मच गया और लोग उसे ओर भागे.

ऑडी कार की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास सुरक्षाकर्मी और नाइट ड्यूटी कर रहे है मीडियाकर्मी भी वहां भागने लगे. इसके बाद ये ऑडी कार वहां से गायब हो गई. पुलिस सीसीटीवी के जरिए कार की तलाश कर रही है. हालांकि अभी तक उसके हाथ खाली हैं. बता दें कि संसद भवन इलाके में काफी कड़ी सुरक्षा रहती है. ऐसे में संसद के सामने जिस तरह से तेज रफ्तार कार ने चली है, उससे सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

साल 2001 में हुआ संसद पर आतंकी हमला

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था. इस आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे. उस दिन एक सफेद एंबेसडर कार में आए पांच आतंकवादियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »