दिल्ली: वीडियो पर विवाद, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया धमकी मिलने का आरोप

नूपुर शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चैकर ने शेयर किया है. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें इस्‍लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं.

Advertisement
बीजेपी नेता नूपुर शर्मा बीजेपी नेता नूपुर शर्मा

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • आरोप- इस्‍लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं
  • दिल्ली पुलिस को ट्विटर पर टैग करते हुए दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए जानकारी दी है. दरअसल, हाल ही में ज्ञानवापी मामले में एक टीवी डिबेट से जुड़ा उनका वीडियो वायरल हो रहा है. 

नूपुर शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चेकर ने शेयर किया है. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें  इस्‍लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं. नुपुर शर्मा ने आरोप लगाया कि आल्ट न्यूज के प्रोपराइटर ने उनके खिलाफ ट्रोल को बढ़ावा देने के लिए संपादित वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने सुरक्षा की मांग की है. 

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को टैग किया है. मुझे संदेह है कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाया जाएगा. अगर मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो मोहम्मद जुबैर, जो शायद आल्ट न्यूज का प्रोपराइटर है, पूरी तरह जिम्मेदार होगा.' 

नूपुर शर्मा ने कहा कि जब ज्ञानवापी मामला सर्वोच्च न्यायालय गया था तब मीम बनाए जा रहे थे. कोर्ट ने कहा था कोई इंसल्ट नहीं होनी चाहिए, लेकिन ये बंद नहीं हुआ. मजाक बनता रहा. मैंने बस उन्हीं के धर्म से जुड़ी कुछ बातें कही थीं. अब उसके बाद से एक फ्रॉड जो खुद को फैक्ट चैकर कहते हैं कि मैं फेक न्यूज स्प्रेडर कहती हूं. मेरे खिलाफ जानबूझकर फेक नरेटिव बनाने की कोशिश है.

जुबैर बोले- एडिटेड वीडियो पोस्ट नहीं किया

इधर, आल्ट न्यूज के प्रोपराइटर मोहम्मद जुबैर का कहना है कि वीडियो में मैंने कोई एडिटिंग नहीं की है, जो था वो पोस्ट किया है. डिबेट का तीन मिनट का रिकॉर्ड क्लिप ट्विटर पर शेयर किया गया है. नूपुर शर्मा का नाम भी नहीं दिया है. मैंन लिखा था कि ऐसी टिप्पणी को रोक देना चाहिए. धमकियां मुझे भी बहुत मिलती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »