दिल्ली: गहरे नाले में गिरी कार, एक शख्स की मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कार गहरे नाले में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, जबकि गाड़ी को निकालने की जेसीबी की मदद ली गई.

Advertisement
दिल्ली में एक कार नाले में गिरी, एक की मौत (Photo- Meta AI) दिल्ली में एक कार नाले में गिरी, एक की मौत (Photo- Meta AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कार के नाले में गिरने की वजह से 44 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे रिंग रोड पर एक मेट्रो पिलर के पास हुई. गाड़ी को जेसीबी की मदद से निकाला गया, जबकि मृतक का शव गोताखोरों ने निकाला.  

पुलिस के मुताबिक, भलस्वा डेयरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक नाले की ओर जाने वाले अस्थायी मेट्रो डायवर्जन की ओर आ गई और उसमें गिर गई. अधिकारी ने बताया कि पूर्वी जिले की आपदा प्रबंधन टीम से एक पीसीआर वैन, दमकल गाड़ियां और गोताखोर वहां पहुंचे और 20 मिनट के भीतर कार घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित थी. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे का शिकार बनी ये कार शालीमार बाग के रहने वाले राजेश भुट्ट के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया. हालांकि मृतक का शव तुरंत बरामद नहीं हुआ.  

सोमवार की सुबह, गोताखोरों की एक टीम ने फिर से प्रयास किए और भुट्ट के शव को नाले से बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि भुट्ट एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और वह रविवार को अकेले जॉय राइड पर निकला था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना लगती है.  

पुलिस ने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (रैश ड्राइविंग), 106 (1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »