दिल्ली में बच्चे के पॉकेट में रखकर पटाखा फोड़ा, बुरी तरह झुलसा मासूम, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दो नाबालिगों ने एक बच्चे के पॉकेट में पटाखा रखकर फोड़ दिया जिससे मासूम बुरी तरह झुलस गया. घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके.

Advertisement
यह मेटा एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है यह मेटा एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खेल-खेल में दो नाबालिग लड़कों ने एक बच्चे के पॉकेट में पटाखा रखकर फोड़ दिया जिसके बाद बच्चा बुरी तरह झुलस गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दो लड़कों ने 11 साल के बच्चे की जेब में उस वक्त पटाखा रख दिया, जब वो कैंडी खरीदने दुकान जा रहा था. पटाखा फूटने से वो बुरी तरह झुलस गया. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मयूर विहार फेज-1 के चिल्ला गांव की है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे ने पुलिस को बताया है कि वो कैंडी खरीदने के लिए बाजार जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों ने उसकी जेब में कुछ पटाखे डाल दिए, जिसमें विस्फोट हो गया.

अधिकारी ने कहा, 'बच्चा अपना बयान बदल रहा है, लेकिन हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं और जांच शुरू कर दी है.' लड़के को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है.

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने कहा, 'हम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि जिस इलाके में बच्चे ने घटना का जिक्र किया है, वहां के फुटेज से पता चलता है कि वह अकेला था, लेकिन जांच अभी भी जारी है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »