रक्षाबंधन पर बीजेपी सांसद ने बांटी जीवन ज्योति सुरक्षा योजना

रक्षाबन्धन का पर्व बहन के प्यार और भाई के सुरक्षा देने के भरोसे का प्रतीक है. ऐसे में ये दिन भाई बहन के रिश्ते के लिए खास है. बीजेपी सांसद महेश गिरी ने रक्षाबन्धन के इस पर्व को अनोखे अंदाज में मनाया. महेश गिरी ने इस मौके पर गरीब वर्ग की सैकड़ों महिलाओं को राखी बांधने के लिए निमन्त्रित किया और इसके बदले तोहफे में सैकड़ों महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना दी.

Advertisement
महेश गिरी महेश गिरी

सबा नाज़ / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

रक्षाबन्धन का पर्व बहन के प्यार और भाई के सुरक्षा देने के भरोसे का प्रतीक है. ऐसे में ये दिन भाई बहन के रिश्ते के लिए खास है. बीजेपी सांसद महेश गिरी ने रक्षाबन्धन के इस पर्व को अनोखे अंदाज में मनाया. महेश गिरी ने इस मौके पर गरीब वर्ग की सैकड़ों महिलाओं को राखी बांधने के लिए निमन्त्रित किया और इसके बदले तोहफे में सैकड़ों महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना दी.

Advertisement

महिलाओं ने की कलाई को राखियों से भर दिया और बदले में महेश गिरी ने बहनों की झोली जीवन सुरक्षित करने की योजना से भर दी. इस मौके पर मजहब की सारी दीवारों को तोड़कर हिन्दू-मुस्लिम सभी महिलाएं इकट्ठी हुईं. जब सांसद ने 2 लाख के जीवन बीमा से जीवन सुरक्षित किया तो बहनों के मुंह से दुआएं निकलने लगीं. जाहिर है से सैकड़ों महिलाओं का जीवन सुरक्षित होगा और हर पल ये योजना उनके जीवन में मुश्किल पलों के दौरान सुरक्षा की गारन्टी के तौर पर रहेगी.

शराब के ठेके बंद करें दिल्ली सरकार
इसके अलावा बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली में खुल रहे शराब ठेके चिंताजनक हैं. केजरीवाल पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं जबकि दिल्ली को नशे में डुबो रहे हैं. महेश गिरी ने कहा कि आज राखी के दिन की बहनों से वायदा करें कि शराब के ठेकों पर लगाम लगाएंगे. गिरी ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ एक साल क्यों बैन की बात की है. क्या उसके बाद केजरीवाल ठेके खोलने की इजाजत देंगे. दिल्ली में महिला सुरक्षा पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए गिरी ने कहा कि दिल्ली की बसों में न तो एक भी गार्ड है और न ही दिल्ली की बसों में कैमरे लगे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »