BFI अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, ये है वजह

बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ फेडरेशन ने अविश्वास प्रस्ताव भी जारी कर दिया है. ऐसे में फेडरेशन की राज्य इकाइयों की ओर से बैठक कर इस पर विचार करने के साथ जरूरत पर 24 अक्टूबर को मतदान भी होगा.

Advertisement
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी किया गया है. इस पर बैठक कर विचार के साथ ही 24 अक्टूबर को मतदान भी किया जाना है. फेडरेशन के अध्यक्ष कारोबारी अजय सिंह स्पाइस जेट के प्रमुख भी हैं. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) में प्रशासन के कदम को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इसे लेकर फेडरेशन के अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच चर्चा तेज हो गई है. 

Advertisement

इन आठ मुद्दों को लेकर दिया गया नोटिस

फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए औपचारिक नोटिस जारी किया है. नोटिस में एकतरफा निर्णय लेने, संविधान में कथित अनधिकृत संशोधन, राज्य इकाइयों पर दबाव, वित्तीय पारदर्शिता, निर्वाचित पदाधिकारियों से टकराव, प्रशासनिक अधिकारों के कथित अतिक्रमण, न्यायिक आदेशों के पालन और तकनीकी संचालन से जुड़े कुल 8 मुद्दे उठाए गए हैं. 

BFI की राज्य इकाइयों का फैसला होगा अहम 

अविश्वास प्रस्ताव पर फेडरेशन की विशेष सम सभा बुलाई गई है. उसमें संबद्ध राज्य इकाइयों के अधिकृत प्रतिनिधि अजय सिंह के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान करेंगे. BFI की राज्य इकाइयां इस अविश्वास प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती हैं,  यह अहम होगा. भारतीय बॉक्सिंग के भविष्य, प्रशासनिक पारदर्शिता और खिलाड़ियों के हित में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि इस संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि इस समय मुख्य फोकस खिलाड़ियों की तैयारी पर होना चाहिए.  

Advertisement

विवादों के बीच लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे अजय

बीते एक साल से चल रहे कानूनी विवादों और अड़चनों के बाद भी अजय सिंह को लगातार तीसरी बार बीएफआई का अध्यक्ष चुना गया था. हालांकि, फेडरेशन चुनाव में अध्यक्ष पद मिलने के बाद से उनके और महासंघ के अन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच प्रशासनिक फैसलों और वित्तीय प्रबंधन को लेकर लगातार टकराव के हालात बने हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »