केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में सबको मुफ्त लगेगी वैक्सीन, मुनाफे की चिंता छोड़ें कंपनियां

देश की राजधानी दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: PTI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • दिल्ली में 18 से अधिक उम्र वालों को मुफ्त वैक्सीन
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, 1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा. 

Advertisement

वैक्सीन के अलग-अलग दाम पर सवाल
अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन मिलनी चाहिए. वैक्सीन निर्माताओं का दावा है कि 150 रुपये की वैक्सीन में भी फायदा हो रहा है, तो फिर अलग-अलग दाम क्यों रखे जा रहे हैं.

दिल्ली सीएम ने अपील की है कि पूरी जिंदगी प्रॉफिट कमाने के लिए पड़ी है, ऐसे में राज्य सरकारों को भी कम दाम पर वैक्सीन मिलनी चाहिए. केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिनकी उम्र 18 साल से कम है, उन्हें वैक्सीन कैसे लगेगी और कौन-सी वैक्सीन लगेगी इसको लेकर भी इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

एक मई से शुरू हो रहा है नया चरण
आपको बता दें कि 1 मई से देश में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू हो रहा है. इस दौरान 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा. तीसरे चरण में राज्य सरकारें खुद वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन ले सकते हैं. 

वैक्सीनेशन के तीसरे चरण से पहले सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन के दाम का ऐलान कर दिया है. कोविशील्ड राज्य सरकारों को 400, प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी. जबकि कोवैक्सीन राज्य सरकारों को 600, प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगी. हालांकि, दोनों वैक्सीन को केंद्र सरकार को 150 रुपये में दिया जाएगा. वैक्सीन के अलग-अलग दाम को लेकर कई विपक्षी पार्टियों ने केंद्र पर निशाना साधा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »