गरीब सवर्णों को आरक्षण पर AAP का मोदी सरकार पर तंज, बताया 'स्वागत योग्य चुनावी जुमला'

केजरीवाल ने ट्वीट किया और कहा कि सरकार को संसद के सत्र को बढ़ाना चाहिए और तुरंत संविधान संशोधन विधेयक लाना चाहिए, नहीं तो साफ़ हो जाएगा कि यह चुनाव के पहले का स्टंट है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

पन्ना लाल

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 5:21 AM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत कोटा देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पर एनडीए सरकार का समर्थन करेगी. आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र को बढ़ाया जाना चाहिए. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर मुद्दे पर केंद्र अपने कदम वापस खींचता है तो संविधान संशोधन विधेयक ‘‘महज एक चुनावी स्टंट’’ होगा.

Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा फैसला करते हुए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत को मंजूरी दे दी है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार को संसद के सत्र को बढ़ाना चाहिए और तुरंत संविधान संशोधन विधेयक लाना चाहिए, नहीं तो साफ़ हो जाएगा कि यह चुनाव के पहले का स्टंट है.’’ आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव के पहले 10% आरक्षण का ‘‘स्वागत योग्य चुनावी जुमला’’ छोड़ दिया है.

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक रूप से पिछड़े जातियों के लिये मोदी सरकार ने 10% आरक्षण का स्वागत योग्य चुनावी जुमला छोड़ दिया है, ऐसे कई फ़ैसले राज्यों ने समय-समय पर लिये लेकिन 50% से अधिक आरक्षण पर कोर्ट ने रोक लगा दी क्या ये फ़ैसला भी कोर्ट से रोक लगवाने के लिये एक नौटंकी है ?’’ उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक पारित करवाने के लिए सरकार विशेष सत्र बुलाये हम सरकार का साथ देंगे वरना ये फैसला चुनावी जुमला मात्र साबित होगा.

Advertisement

संजय सिंह ने ट्वीट किया, " 10% आरक्षण बढ़ाने के लिये संविधान संशोधन करना होगा सरकार विशेष सत्र बुलाये हम सरकार का साथ देंगे वरना ये फ़ैसला चुनावी जुमला मात्र साबित होगा." नरेंद्र मोदी सरकार के सामने अब मंगलवार को संसद में इस बिल को पास कराने की चुनौती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »