जिस दिन कपिल मिश्रा बेहोश हुए, केजरीवाल के घर हुई विधायकों की डिनर पार्टी

इस डिनर पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में हाल ही में मंत्री पद के लिए चुने गए विधायक राजेंद्र पाल गौतम गाना गाते और मनीष सिसोदिया टेबल पर तबला बजाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
AAP विधायकों की डिनर पार्टी AAP विधायकों की डिनर पार्टी

पंकज जैन / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तमाम विधायकों को डिनर पार्टी पर बुलाया. रविवार की जिस दोपहर कपिल मिश्रा 'आप' में फंड की गड़बड़ी का आरोप लगाकर बेहोश हो गए थे. उसी रविवार की रात को तमाम विधायक सीएम हाउस पर डिनर पार्टी का लुत्फ ले रहे थे.

अमानतुल्ला खान विवाद के दौरान कुमार विश्वास के सबसे नजदीक रहे तब से वो सीधे अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. आपको बता दें कि मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए थे कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री को दो करोड़ रुपये दिए थे. पंजाब, गोवा और दिल्ली एमसीडी चुनाव हारने के बाद अंदरूनी और बाहरी विवादों से संकट में फंसे केजरीवाल डिनर पार्टी के जरिए विधायकों के साथ कनेक्शन को मजबूत करते नजर आए.

Advertisement

केजरीवाल संग विधायकों की सेल्फी
अलका लांबा ने डिनर पार्टी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'कपिल द्वारा कहे गए अपशब्दों ने हम आप विधायकों को @ArvindKejriwal के साथ और भी मजबूती से लाकर खड़ा कर दिया. कुर्सी का इतना मोह भी अच्छा नहीं.' रविवार को हुई इस डिनर पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में हाल ही में मंत्री पद के लिए चुने गए विधायक राजेंद्र पाल गौतम गाना गाते और मनीष सिसोदिया टेबल पर तबला बजाते नजर आ रहे हैं.

दिल्ली के संगठन को मजबूती देने की कोशिश
दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार के बाद पिछले 15 दिनों से कई विवादों में उलझी फिलहाल विधायकों को साथ लाने की कोशिश में जुट गई है. पार्टी में अंदरूनी संकट झेल रहे अरविंद केजरीवाल की चिंता, फिलहाल दिल्ली के संगठन को मजबूत और एकजुट करना है. आपको बता दें कि इससे पहले कई 'आप' विधायक ये आरोप लगा चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल विधायकों से सीधे तौर पर मुलाकात नहीं करते हैं.

Advertisement

विधायकों का समर्थन जुटा रहे केजरीवाल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस तरह विधायकों की डिनर पार्टी का आयोजन 2 से 3 महीने में एक बार देखने को मिल सकता है. हालांकि अब तक किसी त्यौहार या नए साल पर ही इस तरह की लंच या डिनर पार्टी सीएम हाउस पर आयोजित हुई है. ये पहली बार है जब आरोपों से घिरे अरविंद केजरीवाल विधायकों का समर्थन जुटा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »