दिल्ली के इस अस्पताल पहुंची 1000 Sputnik-V वैक्सीन, जानिए आम लोगों को कब से मिलेगी?

स्पुतनिक अभी भी आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं है. यह सिर्फ डॉ रेड्डीज कंपनी के स्टाफ के लिए उपलब्ध है. कंपनी के लिए 1000 डोज दिल्ली आ चुकी है, जो कि अपोलो अस्पताल को मिली है.

Advertisement
स्पुतनिक-वी वैक्सीन (File Photo- Aajtak) स्पुतनिक-वी वैक्सीन (File Photo- Aajtak)

कुमार कुणाल / मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 13 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST
  • अपोलो अस्पताल पहुंची 1000 स्पुतनिक वैक्सीन
  • अभी आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं है स्पुतनिक

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लगभग 1000 स्पुतनिक-वी वैक्सीन (Sputnik-V Vaccine) की डोज आ चुकी है. आज (13 जून) लगभग 170 डॉ रेड्डीज कंपनी के कर्मचारियों को टीका लगाया गया है. इन 170 लोगों में अपोलो अस्पताल के कर्मचारी नहीं हैं. 

दरअसल, स्पुतनिक अभी भी आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं है. यह सिर्फ डॉ रेड्डीज कंपनी के स्टाफ के लिए उपलब्ध है. कंपनी के लिए 1000 डोज दिल्ली आ चुकी है, जो कि अपोलो अस्पताल को मिली है.  

Advertisement

आम लोगों के लिए स्पुतनिक वैक्सीन 20 जून तक उपलब्ध होने की संभावना है. जब से स्पुतनिक-वी वैक्सीन रूस से भारत आई है, केवल डॉ रेड्डीज के कर्मचारियों को ही टीका लगाया गया है. कंपनी पूरे देश में अपने कर्मचारियों का अपोलो अस्पताल के जरिए और अन्य तरीकों से भी टीकाकरण कर रही है. 

बताया गया है कि स्पुतनिक वैक्सीन लगाने का पहला चरण अपोलो अस्पताल और डॉ. रेड्डीज ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत हैदराबाद और विशाखापट्टनम में शुरू किया था. स्पुतनिक को भारत में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल द्वारा आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दी गई है. 

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद कोविड के लिए लगाई जाने वाली स्पुतनिक देश की तीसरी वैक्सीन है. हाल ही में भारत को स्पुतनिक वी वैक्सीन की लाखों डोज मिली है. स्पुतनिक वैक्सीन रूस में बनी है. इसे 94.3% तक प्रभावी बताया गया है. 

Advertisement

वैक्सीन की कीमत की बात करें तो कोविशील्ड का दाम 780 रुपये प्रति डोज़ होगा, जबकि कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज़ होगा. वहीं स्पूतनिक-V का दाम प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ होगा. सरकार वैक्सीन पर GST भी ले रही है. हर एक वैक्सीन के लिए 5 प्रतिशत GST लिया जाएगा. इसके साथ ही सारी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »