कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री का LNJP अस्पताल में औचक निरीक्षण, इंतजामों का लिया जायजा

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज LNJP अस्पताल का दौरा किया और बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर इंतजामों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस की पिछली लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता 5 टन थी, अब उसे 10 गुना बढ़ाकर 50 टन कर दिया गया है. जिसमें से अभी सिर्फ 4 टन ऑक्सीजन ही इस्तेमाल हो रही है. फिलहाल ऑक्सीजन और कोविड बेड दोनों ही पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं. अभी कोई आपातकालीन या जोखिम भरी स्थिति मालूम नहीं होती है.

Advertisement
LNJP अस्पताल का दौरा करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज LNJP अस्पताल का दौरा करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलएनजेपी अस्पताल में कोविड वार्ड, ओपीडी सहित पीडियाट्रिक वार्ड का भी दौरा किया.

कोरोना की तैयारियों को लेकर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलएनजेपी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में से एक है, यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते हैं. अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि अस्पताल में कितने कोविड बेड उपलब्ध हैं, कितने अधिकृत हैं. अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के क्या इंतजाम है? निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस की पिछली लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता 5 टन थी, अब उसे 10 गुना बढ़ाकर 50 टन कर दिया गया है. जिसमें से अभी सिर्फ 4 टन ऑक्सीजन ही इस्तेमाल हो रही है. फिलहाल ऑक्सीजन और कोविड बेड दोनों ही पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं. अभी कोई आपातकालीन या जोखिम भरी स्थिति मालूम नहीं होती है.

Advertisement

सावधानी बरतने की अपील

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर सौरभ भारद्वाज ने  कहा कि कोरोना का मौजूदा वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा है. इस समय जिन लोगों को खासी-जुखाम या बुखार है, वे लोग मास्क जरूर लगाएं. ताकि यह संक्रमण आगे न फैल सके. अगर किसी व्यक्ति को लंबी बीमारी की शिकायत है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, सहरुग्णता (कोमॉर्बिडिटी) की स्थिति है तो ऐसे लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें. कोशिश करें कि वह अपने घर में रहें. साथ ही मास्क को प्रयोग करें और सावधानी बरतें.

'हर चुनौती के लिए तैयार है LNJP'

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में बेड्स, आईसीयू में ऑक्सीजन, वैंटिलेटर सभी की सुविधा उपलब्ध है. कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल में 450 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. जो स्टेबल मरीज हैं उनके लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है. फिलहाल जितने मरीज भर्ती हैं, उनमें से ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं. कोरोना से मौत के मामले न के बराबर हैं. मृत्यु सिर्फ उन्हीं मामलों में हो रही हैं, जिन मरीजों की डायबिटीज बढ़ी हुई है या जो डायलिसिस पर हैं.

Advertisement

कोरोना मामलों को किया जा रहा मॉनिटर

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की स्थिति को रोजाना मॉनिटर किया जा रहा है. कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है. अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. बल्कि सतर्क और जिम्मेदार रहना जरूरी है. अस्पतालों में विजिट करने वाले लोग भी अस्पताल के अंदर मास्क जरूर लगाएं. किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार पूरी तरह से तैयार है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पैसे लेकर इलाज करने के रैकेट के खुलासे ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत को जनता के सामने उजागर किया है. हालांकि, इस तरह की शिकायतें दिल्ली सरकार के अस्पतालों के खिलाफ नहीं मिली हैं. बावजूद इसके मामले की गंभीरता को देखते हुए और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इस तरह की गतिविधियां न पनपने पाएं, इसी के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधनों से मिलकर प्लान भी बनाया है कि जो भी सर्जरी होगी, उसके साथ लिखा जाएगा कि मरीज अस्पताल में कब आया है. उसे पंक्ति और बीमारी की गंभीरता को देखते हुए इलाज दिया जाएगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई दलाल मरीजों से वसूली तो नहीं कर रहा, इसे लेकर निरिक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दावों की हकीकत जानी. यहां इलाज के लिए आए लोगों को बताया कि अगर कोई दलाल अस्पताल में उन्हें भ्रमित करें या उनसे आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश करें तो इसकी जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को दी जाए. ताकि उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »