MCD चुनावों को लेकर AAP की तैयारी, पार्टी ने कैंपेनिंग के लिए शुरू किया वॉर रूम

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनावों के मद्देनजर वॉर रूम की शुरुआत की है. AAP नेता गोपाल राय ने वॉर रूम का उद्घाटन करते हुआ कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम वॉर रूम करेगा. सभी 10 गतिविधियों के हेड वॉर रूम से काम करेंगे. साथ ही, जमीनी स्तर पर 14 जिलाओं के अनुसार 7 इंचार्ज हैं.

Advertisement
MCD चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की तैयारी MCD चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की तैयारी

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में MCD चुनाव होने को हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को एमसीडी वॉर रूम की शुरुआत की है. जहां से मुख्यत: 10 चुनावी गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा. AAP नेता गोपाल राय ने वॉर रूम का उद्घाटन करते हुआ कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम वॉर रूम करेगा. सभी 10 गतिविधियों के हेड वॉर रूम से काम करेंगे. साथ ही, जमीनी स्तर पर 14 जिलाओं के अनुसार 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो हर वार्ड की ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे.

Advertisement

AAP के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने जैसी गतिविधियों को वॉर रुम से मॉनिटर किया जाएगा. 250 सीटों पर नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बनाई जा रही है. इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है. इस वॉर रूम से मुख्य रूप से 10 गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा.

वॉर रूम से होगी मॉनिटरिंग

आम आदमी पार्टी के वार रूम में कूड़े के पहाड़ों की बड़ी तस्वीर लगाकर BJP पर तंज भी कसा गया है. साथ ही दिल्ली का मैप और 250 वार्ड की विधानसभा और लोकसभा से संबंधित लिस्ट भी दीवारों पर चिपकाई गई है. आम आदमी पार्टी ने वॉर रूम के बाहर MCD में भी केजरीवाल के पोस्टर लगाए हैं. रूम में मौजूद युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. 

Advertisement

MCD चुनावों को लेकर AAP की तैयारी

जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्लीभर में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘आप’ का जनसंवाद चल रहा है. जनसंवाद का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को यहां से मॉनिटर किया जाएगा. चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण चीज नॉमिनेशन होता है. नॉमिनेशन के लिए हम वकीलों की एक लंबी टीम बना रहे हैं. सेंट्रल टीम के साथ-साथ हर विधानसभा में एक-एक वकील की नियुक्ति की जा रही है. इससे नॉमिनेशन 250 सीटों पर सफलतापूर्वक किया जा सकेगा. एक टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग गतिविधियों के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगी.

स्टार कैंपेनर्स रखेंगे निगरानी

गोपाल राय ने बताया कि इस पूरे चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर अलग-अलग जो हमारे स्टार कैंपेनर्स होंगे, वह अलग-अलग कार्यों पर निगरानी रखेंगे. पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और मीडिया मॉनिटरिंग का काम यहीं से होगा. नॉमिनेशन के बाद उम्मीदवारों को भी कैंपेन के अलग-अलग काम दिए जाएंगे. उनको भी वॉर रूम से ही मॉनिटर किया जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार कितना काम कर रहा है. बूथ मैनेजमेंट का काम भी वॉर रूम से किया जाएगा. पूरे प्रदेश में जिस भी उम्मीदवार को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की टीम काम करेगी. काम बस कैंपेन का है, अलग-अलग जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर बस कैंपेन की मॉनिटरिंग भी यहीं से होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »