ED दफ्तर पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, वक्फ संपत्तियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ 

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. यहां उनसे दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी. दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा था.

Advertisement
ईडी दफ्तर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ईडी दफ्तर पहुंचे अमानतुल्लाह खान

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. उनसे दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी. ओखला विधायक पर आरोप है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया. इसके साथ ही उन्होंने वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया है.  

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अमानतुल्लाह ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. दरअसल उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया था और ईडी के सामने पेश होने का आदेश दिया था.  

Advertisement

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

AAP विधायक अमानतुल्लाह पर जिस मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वो 2018 से 2022 के बीच का है. ईडी का आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताएं पाई गई. इसके अलावा वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर दिया गया, जिससे विधायक ने व्यक्तिगत फायदा उठाया. छापेमारी के दौरान इस मामले में कई सबूत भी मिले थे. 

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को SC से झटका, ED के सामने पेश होने का आदेश 

ईडी के मुताबिक, इन सबूतों से अमानतुल्लाह के मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल होने के संकेत मिलते हैं. जिस समय ये कार्रवाई हुई थी तब अमानतुल्लाह खान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे. हाल ही में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन दायर करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान ईडी के 6 समन के बाद भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. जिसके बाद निचली अदालत ने उन्हें समन भी जारी किया था. ईडी ने कोर्ट से अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की भी मांग की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »