'गुंडे को बचाया गया, मुझे बर्बाद करने की कोशिश', मालीवाल का AAP पर बड़ा हमला

स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने भी पार्टी छोड़ दी है. मालीवाल ने पार्टी में भ्रष्टाचार, महिलाओं के उत्पीड़न और आदर्शों से भटकने की बात कही है.

Advertisement
स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ी (Photo: ITG) स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने बयान में पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मालीवाल ने कहा कि उन्होंने साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुना था और आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में आठ साल तक पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया.

Advertisement

स्वाति मालीवाल ने कहा कि जिन सिद्धांतों और मूल्यों के साथ इस सफर की शुरुआत हुई थी, आज पार्टी उनसे भटक चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ केजरीवाल के आवास पर मारपीट और अभद्रता की गई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई और उन्हें बड़े पदों से नवाजा गया. मालीवाल के मुताबिक उन्हें बर्बाद करने की धमकियां भी दी गईं और उनके खिलाफ हर संभव कोशिश की गई.

 

भ्रष्टाचार और महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया

उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने पंजाब में हो रही धोखेबाजी और लूट का भी जिक्र किया. इन सभी कारणों को बताते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया.

Advertisement

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मामले पर विस्तार से बात करेंगी. इसी बीच आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी पार्टी छोड़ दी है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है. उनके साथ ही अशोक मित्तल ने भी पार्टी छोड़ दी है, जिन्हें हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया था.

आम आदमी पार्टी में बढ़ा सियासी संकट

बता दें, आम आदमी पार्टी के कुल सात सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. इनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल के नाम शामिल हैं. यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट माना जा रहा है. लगातार हो रहे इस्तीफों और आरोपों के बीच पार्टी की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है और आने वाले समय में इसके और बड़े असर देखने को मिल सकते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement