'MCD में हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही BJP', आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी में हार के बाद बौखलाहट में भाजपा विधायक अभय वर्मा ने सफाई कर्मचारी से मारपीट की है. इस मारपीट से साफ होता है कि भाजपा दलित विरोधी है. भाजपा एमसीडी में हार से बौखला चुकी है और हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है.

Advertisement
आप विधायक राखी बिड़ला और कुलदीप कुमार आप विधायक राखी बिड़ला और कुलदीप कुमार

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

दिल्ली में एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब मेयर के चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इस बीच भाजपा के विधायक द्वारा सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला भी सामने आया है. जिसको लेकर आप ने निशाना साधते हुए एमसीडी चुनाव में हार की बौखलाहट और भाजपा को दलित विरोधी बताया है.

Advertisement

दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी में हार के बाद बौखलाहट में भाजपा विधायक अभय वर्मा ने सफाई कर्मचारी से मारपीट की है. इस मारपीट से साफ होता है कि भाजपा दलित विरोधी है. भाजपा एमसीडी में हार से बौखला चुकी है और हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अभय वर्मा सफाई कर्मचारी को थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहे हैं. मां-बहन को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. 

वहीं दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर और आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा है कि यह हमला सिर्फ एक कर्मचारी पर नहीं बल्कि दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारियों और पूरे वाल्मीकि समाज के ऊपर था. आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और इसके खिलाफ कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखकर समस्त सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगी. भाजपा द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज एफआईआर और कल शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के कोंडली विधानसभा से विधायक कुलदीप कुमार और मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार थी. इस दौरान भाजपा ने दिल्ली के लोगों, निगम कर्मचारियों पर जो अत्याचार किए, उन अत्याचारों से तंग आकर दिल्ली के लोगों ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका और एक कट्टर इमानदार सरकार की आम आदमी पार्टी को मौका दिया. लेकिन बहुत दुख की बात है कि भाजपा इस हार से पूरी तरीके से बौखला चुकी है. अब भाजपा अपनी हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है. सुबह उठकर दिल्ली की गलियों को साफ करने वाले दबे कुचले समाज के लोगों से भाजपा मारपीट पर उतर आई है.

आप ने बताया पूरा मामला

पूरा मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि एक शौचालय के बाहर एक कमरा है. अभय वर्मा उसकी चाबी कर्मचारी से मांग रहे थे. लोगों ने बताया कि चाबी भाजपा के पूर्व पार्षद के पास थी. इसके बावजूद कर्मचारी को पीटा गया. यदि चाबी कर्मचारी के पास होगी भी तो क्या आप इस प्रकार से किसी को मारोगे. इन्हीं हरकतों के कारण लोगों ने भाजपा को निगम से बाहर कर दिया. आज एमसीडी के सफाई कर्मचारियों के अंदर इसके खिलाफ आक्रोश है. आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है. जिस प्रकार की गुंडागर्दी भाजपा के अभय वर्मा ने एक वाल्मीकि समाज के व्यक्ति पर की है, इसके खिलाफ हम कड़ा कदम उठाएंगे.

Advertisement

भाजपा वाल्मीकि समाज के विरोधी- राखी बिड़ला

राखी बिड़ला ने कहा कि भाजपा के विधायक अभय वर्मा ने वाल्मीकि समाज के कर्मचारी की माता-बहन के लिए जिस प्रकार के अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, वह सुनाने योग्य भी नहीं हैं. हमने हमेशा ही कहा है कि जो व्यक्ति जितना बड़ा गुंडा होता है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उसको उतने ही बड़े पद से नवाजती है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा की यह करतूत है. भाजपा शुरू से ही वाल्मीकि समाज विरोधी और गरीब विरोधी पार्टी रही है. भाजपा वालों की शब्दावली से यह बार-बार स्पष्ट हुआ है कि यह लोग वाल्मीकि समाज को सिर्फ और सिर्फ अपना वोट बैंक समझते हैं.

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान 

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग की है. आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं साउथ दिल्ली एमसीडी के आयुक्त ने भी पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »