Advertisement

दिल्ली

जंतर-मंतर पर जमावड़ा, मेट्रो स्टेशनों पर भीड़, पुलिस की घेराबंदी... CJP प्रोटेस्ट की Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • 1/10

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है. CJP ने सोमवार, 20 जुलाई को'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया था, जिसकी वजह से राजधानी में हाई अलर्ट रहा. जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए, मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई और दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया.

  • 2/10

सुबह से ही जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच गए. लोग प्लेकार्ड लेकर नारे लगा रहे थे. CJP ने संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी. इसके बावजूद समर्थक आगे बढ़ने की कोशिश करते दिखाई दिए.
 

  • 3/10

कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई. प्रदर्शनकारी जब संसद स्ट्रीट के पास लगे बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. 

Advertisement
  • 4/10

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को किले में बदल दिया. जंतर-मंतर से संसद तक जाने वाले रास्तों पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई. वज्र वाहन, आंसू गैस और लाठी से लैस बल तैनात हैं. न्यू दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है. मेट्रो स्टेशनों (खासकर संसद के पास वाले) के कुछ एग्जिट बंद कर दिए गए. ट्रैफिक डायवर्ट किया गया.
 

  • 5/10

 CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे एकजुट रहें. सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन से जुड़े हैं. CJP का कहना है कि यह सिर्फ छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था का सवाल है.

  • 6/10

इस प्रोटेस्ट से संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही दिल्ली में तनाव बढ़ गया. ट्रैफिक प्रभावित रहा, रूट डायवर्जन की वजह से मेट्रो स्टेशनों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली और आम लोगों को परेशानी हुई. CJP ने देशभर से समर्थन जुटाने की बात कही है.

Advertisement
  • 7/10

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है. युवा अब परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग तेजी से कर रहे हैं. जंतर-मंतर पर आज का यह जमावड़ा और पुलिस की सख्ती दोनों तरफ की ताकत को दिखा रहा है. 
 

  • 8/10

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य रूप से परीक्षा घोटालों, खासकर NEET पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठा रही है. संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके और लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में यह आंदोलन चल रहा है.

  • 9/10

प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. साथ ही छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है. CJP ने पहले भी जून में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किए थे, जिसमें थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया गया था.
 

Advertisement
  • 10/10

20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के बीच अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि सरकार की ओर से जेपी नड्डा उनसे बात करने के लिए सहमत हो गए हैं.
 

Advertisement
Advertisement