सुरक्षाबलों के टारगेट पर हिडमा समेत ये 8 नक्सली कमांडर, चलेगा ऑपरेशन प्रहार-3

बीजापुर नक्सली हमले के बाद अब नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हो गया है. हिडमा समेत टॉप नक्सली कमांडरों की लिस्ट बनी है. इनके सफाये तक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहेगा.

Advertisement
सुरक्षाबलों के जवान (सांकेतिक तस्वीर) सुरक्षाबलों के जवान (सांकेतिक तस्वीर)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • जगदलपुर,
  • 05 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST
  • सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार-3
  • हिडमा समेत ये 8 नक्सली कमांडर किए जाएंगे ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिस तरीके से नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया, वैसे में अब नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान का खाका तैयार हुआ है. सूत्रों ने आज तक को जानकारी दी है कि इस प्लान में नक्सलियों के उन टॉप कमांडरों के नाम शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में ढेर किए जाएंगे. 

सूत्रों ने जानकारी दी है कि कल की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में और तेजी लाई जाएगी. साथ ही इसके लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाएगा. यही नहीं अब बड़े स्तर पर NTRO सुरक्षा एजेंसियों की रियल टाइम जानकारी देकर मदद करेगा. 

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियां मोस्टवांटेड नक्सली कमांडर की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ़ जल्द ही बड़ा ऑपरेशन शुरू करेंगी. सूत्रों ने आज़तक को जानकारी दी है कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत उन बड़े नक्सलियों को निशाना बनाने की तैयारी है, जो भोले भाले युवाओं का ब्रेनवाश कर उनको नक्सल गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाते हैं. 

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर की लिस्ट बनाई है,  उसमें PLGA-1 का सबसे बड़ा कमांडर हिडमा शामिल है, जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बना सकता है. सूत्रों के मुताबिक़, इस लिस्ट में सिर्फ हिडमा ही नहीं कई दूसरे नक्सली लीडर भी शामिल हैं. 

नक्सलियों के टॉप कमांडर की लिस्ट आज तक के पास मौजूद होगा 

1.Hidma.. naxali Military coy.6 का टॉप कमांडर। 

Advertisement

2.kamlesh उर्फ लछु... नक्सली Military no 1 का कमांडर। 

3.Saket. Nureti ..नक्सली Platoon no.1 का कमांडर 

4. Lalu dandami PL No.1 का नक्सली कमांडर 

5.Mangesg gond..PL..No.2 ka कमांडर 

6.Ram ji..Pl.no.2 ka का कमांडर। 

7.Millitry Pl..no17  का कमांडर सुखलाल 

8 मलेश, DVCM  मिलिट्री प्लाटून.16 का कमांडर।

नक्सलियों के हमले में 22 जवान शहीद
शनिवार 3 अप्रैल 2021. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों ने  700 जवानों को घेरकर हमला किया. इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं. 3 अप्रैल को मौके से एक जवान का शव बरामद किया गया था. 21 जवान लापता थे. 

4 अप्रैल को सर्च ऑपरेशन के दौरान 21 और जवानों के शव बरामद किए गए. अभी भी एक जवान गायब है जिसकी तलाश जारी है. इस मुठभेड़ में 31 जवान ज़ख्मी भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. इनमें कोबरा बटालियन, DRG, STF और एक बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल है. 

आज अमित शाह पहुंचे जगदलपुर

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ सिक्युरिटी फोर्सेज़ के अधिकारियों के साथ नक्सल हमले को लेकर समीक्षा बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान में केंद्र और प्रदेश के समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. छत्तीसगढ़ और देशभर में जारी नक्सल विरोधी अभियान में और ज्यादा तेजी लाई जाएगी.

Advertisement

घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. नक्सल प्रभावित इलाकों में अंदरूनी जगह पर तैनात सुरक्षा बलों के कैंप और जवानों के पास मौजूद हथियार, उपकरण को और ज्यादा आधुनिक बनाया जाएगा. नक्सलियों के खिलाफ "ऑपरेशन प्रहार" में किसी भी तरीके की कमी नहीं आएगी.

नक्सलियों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आदिवासी इलाके में विकास कार्य को तेज करना और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर नक्सली समस्या से लड़ रही है, पीएम मोदी ने लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया है, हम लड़ाई को और तीव्र करेंगे और विजय पाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »