अंधविश्वास, जमीन में गड़ा खजाना और बूढ़ी महिला की हत्या, हैरान कर देगी ये कहानी

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के चक्कर में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कथित तौर पर जमीन में गड़े खजाने को पाने के लिए तीन आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी और शव को पत्थर के खान में फेंक दिया. पुलिस ने कत्ल के तीनों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुमी राजाप्पन

  • बलौदाबाजार,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

वो चीखती रही ,चिल्लाती रही ,अपने जान की भीख मांगती रही लेकिन अंधविश्वास में डूबे दरिन्दों को बूढ़ी महिला पर दया नहीं आई और बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया. अब इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की है जहां अंधविश्वास और जमीन में गड़ा धन की लालच में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गयी. मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है जहां चार लोगों ने अंधविश्वास की वजह से 75 साल की महिला की हत्या कर शव को पत्थर के खदान में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Advertisement

आरोपियों को लगता था कि जमीन में खजाना गड़ा हुआ है, जिसके मिलने के बाद वो मालामाल हो जाएंगे. आरोपियों को खजाना तो नहीं मिला लेकिन वो सलाखों के पीछे जरूर पहुंच गए.

दरअसल करीब 6 महीने पहले बीते 24 नवंबर 2022 को ललित श्रीवास नाम के शख्स ने अपने अन्य 3 साथियों के साथ मिलकर महिला देवमती विश्वकर्मा को घर से अगवा कर लिया था.

इसके बाद आरोपी उसे लेकर कसडोल के निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम पहुंचे और जमीन में गड़े धन को निकालने के लिए मटिया नामक प्रेत की मांग की जिस पर वृद्ध महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव के हाथ-पैर बांधकर रोड किनारे एक पत्थर खदान में फेंक दिया.

पुलिस अंधविश्वास और जमीन में गड़े कथित धन के इस मामले में महिला की हत्या से जुड़ी जानकारी जुटा रही थी. करीब 4 महीने बाद मुख्य आरोपी ललित श्रीवास समेत अन्य आरोपी करण दास, प्रवीण साहू और कमल सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

इसके साथ ही घटना में उपयोग की गई एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस घटना ने अंधविश्वास से जुड़े कई सवालों को खड़ा कर दिया है. (इनपुट - सुनील साहू)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »