छत्तीसगढ़: कोरबा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दो दुकानों में भयानक आग, लाखों के नुकसान की आशंका

कोरबा शहर के बीच स्थित एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग में स्टील बर्तन और ज्वेलरी की दो दुकानें चपेट में आ गईं. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

Advertisement
शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों में भयानक आग, लाखों का नुकसान (Photo: ITG) शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों में भयानक आग, लाखों का नुकसान (Photo: ITG)

गेंदलाल शुक्ल

  • कोरबा ,
  • 29 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार की सुबह आगजनी की एक बड़ी घटना हो गई. शहर के मध्य स्थित एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दो दुकानों में भयानक आग लग गई. इनमें से एक स्टील के बर्तनों की और दूसरी ज्वेलरी शॉप है. घटना में लाखों रुपयों की क्षति का कयास लगाया जा रहा है.

घटना सुबह 7 बजे की है. कॉम्पलेक्स के चौकीदार और राहगीरों ने स्टील बर्तन की दुकान में आग लगने की सूचना दुकान संचालक और सिटी कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. फायर बिग्रेड को जानकारी देकर मदद बुलाई गई. फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.लेकिन दो घंटे बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है. मौके पर बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्र हैं.

Advertisement

सिटी कोतवाली कोरबा के प्रभारी और नगर निरीक्षक एम एल पटेल ने सिर्फ इतना कहा कि आगजनी की सूचना पाकर मौके पर आए हैं. आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. आग लगने के कारण का खुलासा बाद में जांच होने पर हो सकेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »