छत्तीसगढ़ में BJP सरकार आते ही चला बुलडोजर, रायपुर में 50 से ज्यादा अवैध अहाते और दुकानें ढहाई

रायपुर का छोटा पारा और बैजनाथ पारा मुस्लिम बाहुल्य इलाका है. यहां बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने अवैध कब्जा हटाने का वादा किया था. सरकार में आते ही प्रशासन ने एक्शन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से स्थानीय लोग अवैध कब्जा कर बनाई गईं दुकानों का विरोध कर रहे थे.

Advertisement
रायपुर में चला बुलडोजर (फाइल फोटो) रायपुर में चला बुलडोजर (फाइल फोटो)

सुमी राजप्पन

  • रायपुर,
  • 06 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर गरजने लगा है. यहां रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित करीब 50 अहाते और नॉनवेज की दुकानें और होटलों को बुलडोजर से ढहा दिया गया. दरअसल, रायपुर का छोटा पारा और बैजनाथ पारा मुस्लिम बाहुल्य इलाका है. यहां बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने अवैध कब्जा हटाने का वादा किया था. सरकार में आते ही प्रशासन ने एक्शन शुरू कर दिया है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इन अवैध रूप से बने अहातों और दुकानों की नगर निगम से शिकायत की थी. पास में बने सेलम स्कूल की छात्राओं ने भी इस इलाके में छेड़खानी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि कांग्रेस सरकार में कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इसके बाद बीजेपी नेता ने सरकार आने के बाद कार्रवाई का वादा किया था. अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के दो दिन बाद ही इन अवैध दुकानों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे बनीं करीब 50 दुकानों को तोड़ दिया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस और रायपुर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »