छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग की हत्या, 1000 रुपये के लिए पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां 1000 रुपये के लिए एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Screengrab) बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Screengrab)

सुमित सिंह

  • बलरामपुर,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज एक हजार रुपए के विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली. कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम देवसराकला में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. गांव के रहने वाले धारी उरांव ने अपना भैंसा बेचने की इच्छा जताई थी. बताया जा रहा है कि भैंसे की कीमत 16 हजार 500 रुपए तय थी, लेकिन गांव के ही संजीत उरांव उर्फ संजीत भगत ने उसे 15 हजार 500 रुपए में बिकवा दिया. इसी एक हजार रुपए के अंतर को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था.

Advertisement

परिजनों के अनुसार धारी उरांव अक्सर शराब के नशे में संजीत भगत पर पैसे रख लेने का आरोप लगाते थे. 6 फरवरी की रात करीब 8 बजे यह विवाद एक बार फिर उभर आया. उस समय संजीत अपने घर के बाहर बैठकर खाना खा रहा था, तभी धारी वहां पहुंचा और पैसों को लेकर तकरार शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर संजीत ने हाथ में रखी थाली से धारी पर हमला कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इतना ही नहीं, उसने धक्का देकर बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में धारी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 21 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया.

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement