टूटा सब्र का बांध, विधवा पेंशन के लिए 10 साल से भटक रही महिला ने पार्षद को पीटा

बिहार के हाजीपुर में 10 साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने वार्ड पार्षद को पीट दिया. महिला के मुताबिक पार्षद विधवा पेंशन के लिए उससे रिश्वत मांग रहा था. पिटाई के बाद पार्षद ने महिला के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement
रिश्वत मांगने पर महिला ने वार्ड पार्षद को पीटा रिश्वत मांगने पर महिला ने वार्ड पार्षद को पीटा

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 15 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

बिहार के हाजीपुर में 10 साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही एक महिला का आखिरकार सब्र का बांध टूट गया और उसने बीच सड़क पर वार्ड पार्षद की पिटाई कर दी. महिला विधवा पेंशन के लिए परेशान थी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला का आरोप है कि विधवा पेंशन दिलवाने के लिए वार्ड पार्षद उससे रिश्वत की मांग कर रहा था. दरअसल वैशाली के खोरमपुर की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद 10 साल से विधवा पेंशन के लिए पंचायत और वार्ड पार्षद के घर का चक्कर लगा रही थी लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी.

Advertisement

इसके बाद महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने सरेआम पार्षद को सड़क पर पीट दिया. वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने बताया कि 10 साल पहले पति की मौत के बाद से विधवा पेंशन के लिए लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन पंचायत का वार्ड सदस्य पेंशन के लिए उससे रिश्वत मांग रहा था.

पेंशन के कागजात नहीं बनाने से भड़की महिला ने अचानक इस वार्ड सदस्य को सड़क पर घेर लिया और भीड़ के बीच उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद वार्ड पार्षद डोमन पासवान ने स्थानीय चांदपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर पंचायत के 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. उसने एफआईआर भी दर्ज कराई है.

'पति के जिंदा रहते हुए विधवा पेंशन ले रही थी महिला'

बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के सागर में विधवा पेंशन से जुड़ा एक फर्जी मामला सामने आया था. सागर में एक महिला अपने जिंदा पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेती रही. साथ ही महिला ने कार्ड भी बनवा रखा था. इसका खुलासा खुद उसी के पति ने किया. 

Advertisement

पति को जैस इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला उसने पत्नी की शिकायत कर दी. पुलिस ने कई धारओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पति को कागजों में मृत दिखाकर पिछले 10 सालों से विधवा पेंशन ले रही थी. 

पुलिस ने बताया कि केशवगंज वार्ड की रहने वाली आरोपी महिला की शादी साल 2001 में अशोकनगर के रहने वाले मोहम्मद अख्तर राईन खान से हुई थी. शादी के बाद अख्तर सागर में रह रहा था और पारिवारिक विवाद के चलते वह अशोकनगर चला गया. साल 2017 में अख्तर ने अशोकनगर में पत्नी शमीम के खिलाफ शिकायत की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »