मोबाइल की रोशनी में शादी और पूरा गांव बाराती, युवक को रात को प्रेमिका से मिलना पड़ गया भारी

बिहार के जमुई में एक युवक को आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल जाना महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने युवक को लड़की के साथ गांव में देख लिया जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. मोबाइल की रोशनी में पास के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.

Advertisement
ग्रामीणों ने युवक-युवती की कराई शादी ग्रामीणों ने युवक-युवती की कराई शादी

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई,
  • 07 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

बिहार के जमुई में एक ऐसी शादी हुई है जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा. रात को मोबाइल की रोशनी में युवक और लड़की की शादी कराई गई. इस दौरान पूरा गांव बाराती बना और मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई.

मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर गांव का है. पटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्यार में पड़े एक युवक-युवती की शादी रचाई गई. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल एक युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया. ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को रात के अंधेरे में इश्क फरमाते हुए पकड़ लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में उनकी शादी करा दी गई.

युवक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ही गांव का रहने वाला है. वहीं कर्रा गांव की रहने वाली पूजा कुमारी अपने ननिहाल ककनचौर आई थी. युवक रंजन को अपनी प्रेमिका से मिले बिना नहीं रह गया. वो उससे मिलने रात के अंधेरे में उसके ननिहाल पहुंच गया. 

रात के अंधेरे में दोनों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई. फिर क्या था, तरह-तरह की बातें होने लगी. कोई दोनों को पुलिस के हवाले करने की बात करने लगा तो कोई दोनों की शादी करा देने का सुझाव देने लगा. 

Advertisement

गांव वालों की रजामंदी से गांव के ही मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान मंदिर परिसर में गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसमें महिलाएं भी शामिल थी.

जानकारी के मुताबिक युवक रंजन और लड़की पूजा के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात 12 बजे दोनों को एक साथ देखकर गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान रंजन ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद सुबह तीन बजे के आसपास दोनों की शादी करा दी गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »