उत्तर प्रदेश के नतीजों पर लालू और सुशील मोदी के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

उत्तर प्रदेश चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद बिहार की राजनीति के दो बड़े चेहरे आपस में भिड़ गए हैं. यूपी के नतीजे आने के बाद लालू प्रसाद यादव और सुशील मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर हमला किया.

Advertisement
सुशील मोदी और लालू प्रसाद यादव सुशील मोदी और लालू प्रसाद यादव

सुरभि गुप्ता / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 11 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद बिहार की राजनीति के दो बड़े चेहरे आपस में भिड़ गए हैं. यूपी के नतीजे आने के बाद लालू प्रसाद यादव और सुशील मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर हमला किया.

दरअसल, जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आते गए और इस बात के संकेत मिलने लगे कि बीजेपी अब अपनी सरकार बनाएगी, सुशील मोदी ने ट्विटर पर लालू से चुटकी लेते हुए पूछा 'क्या हाल?'.

Advertisement

सुशील मोदी के सवाल पर भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया 'ठीक बा. देखा ना, बीजेपी ने तुम्हें उत्तर प्रदेश में नहीं घुसने दिया तो इसका फायदा हुआ'.

लालू के जवाब पर फिर तंज कसा और कहा, 'अगर आप उत्तर प्रदेश जाकर प्रधानमंत्री मोदी को गाली नहीं देते, तो शायद समाजवादी पार्टी को 2-4 सीटें और ज्यादा आ जाती.' फिर बीजेपी नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी जीत नरेंद्र मोदी और नोट बंदी की जीत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »