छठ पूजा में घूमने आए तीन बच्चों की फल्गू नदी में डूबने से हुई मौत

छठ में घूमने के लिए रिश्तेदारों के घर पहुंचे तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. आश्चर्य की बात यह है कि नदी में पानी भी कम ही था. फिर कैसे हो गई मौत जानिये...

Advertisement
तीन बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत तीन बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत

सुजीत झा

  • जहानाबाद,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

एक ओर जहां पूरे बिहार में छठ पर्व के अवसर पर हर्षोउल्लास का माहौल है, वहीं जहानाबाद के घोसी थाना के सुकियामा में फल्गु नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई.

मृतकों में दो बच्चे सहोदर भाई थे, जो कि मनिचक गावं के इस्लामपुर थाना के रहने वाले थे, जो अपने ननिहाल में आए हुए थे.

सभी को नदी में स्नान करते देख चार बच्चे नहाने के लिए नदी में चले गए और गहरे पानी में डूब गए. एक को बचा लिया गया. सभी बच्चे 10-12 वर्ष के थे.

Advertisement

इस घटना से गांव में मातम का माहौल है. गौरतलब है कि घोसी थाना के लोदीपुर निवासी संजय पांडेय के घर के लिए परिवार के कई सदस्य शिरकत करने आए हुए थे.

आज सुबह घर के चार बच्चे शौच करने सुकियामा स्थित फल्गू नदी के किनारे गए हुए थे. इसी बीच बच्चे नहाने के लिए नदी में गए और पांव फिसलने से बच्चे गढ़े में चले गए.

देखते ही देखते चारो बच्चे डूबने लगे. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से एक बच्चे को बचा लिया गया. उस घायल बच्चे को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि तीनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

मृतकों में दो बच्चे अंकित कुमार और देव कुमार रिश्ते में सहोदर भाई थे, जो कि इस्लामपुर नालंदा जिले के रहने वाले थे.

Advertisement

जबकि एक घोसी थाना के लोदीपुर का निवासी था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि नदी में पानी कम था. लेकिन प्रशासनिक विफलता के कारण पिछले कई वर्षों से सुकियामा स्थित फल्गु नदी से बालू की खुदाई होने के कारण नदी काफी गहरा हो चूका है और आए दिन इस तरह डूबने की घटना होती रहती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement