Bihar: मोतिहारी में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 दिन में 37 लोगों को काटा

Bihar News: मोतिहारी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, पताही में दो दिन में आवारा कुत्तों ने 37 लोगों को काटा. जिसकी वजह से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते के काटने से घायलों में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं शामिल हैं.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी ,
  • 29 जून 2023,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

बिहार के मोतिहारी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है. बताया जा रहा है कि पागल कुत्तों की वजह से लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, पताही में दो दिन में आवारा कुत्तों ने 37 लोगों को काटा. जिसकी वजह से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है. 

आवारा कुत्तों की वजह से लोगों में खौफ का माहौल

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते के काटने से घायलों में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं शामिल हैं. लोगों को घर से निकलने के लिए साथ डंडा रखना पड़ रहा है.

कुत्तों के काटने की घटना पताही के बखरी, बड़ा शंकर, नन्हकार, कोदरिया, गोनाही में सबसे ज्यादा देंखने को मिली है. जिनका इलाजा स्थानीय सीएचसी में किया गया. इनमें से कुछ लोगो को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है. 

आवारा कुत्तों ने 2 दिन में 37 लोगों को काटा

घायलों में राजीव भगत, जिमदार साह, संजीव भगत, मीना देवी, रोशनी कुमार, शारदा देवी, प्रिंस कुमार, मो. सज्जाद सहित अन्य शामिल हैं.  डॉक्टर सुधांशु रंजन ने कहा कि दो दिनों में कुत्ते काटने से घायल लोगों की संख्या बढ़ गई है. दो दिनों में 37 लोगों का इलाज किया है.

लोगों का कहना है कि इस मामले से स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है. पर इस समस्या का अब तक कोई समधान नहीं निकल पाया है. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »