बिहार: सारण में STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

बिहार के सारण में स्पेशल टास्क फोर्स ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बड़ी संख्या में हथियार को भी बरामद किया गया है. हथियार बनाने में काम आने वाले मशीन को भी जब्त किया गया है.

Advertisement
भारी संख्या में हथियार बरामद भारी संख्या में हथियार बरामद

सुजीत झा

  • सारण,
  • 10 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

बिहार के सारण में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इस बंदूक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है. बिहार के एडीजी जीएस गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 9 जनवरी को सारण के मशरख थाना क्षेत्र के बगरा गांव में एक व्यक्ति के घर छापेमारी की थी.

Advertisement

इस छापेमारी में आरोपी के घर से भारी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण के साथ कई अर्धनिर्मित हथियारों को भी बरामद किया गया है. 17 हथियार के साथ 8 हथियार बनाने वाले और बेचने वाले  तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में  4 मशरख थाना के हैं और इसमें 4 मुंगेर जिला के हैं जो यहां आकर हथियार बनवाया करते थे. एसटीएफ ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों से देसी पिस्टल, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन और 28 हजार रुपये कैश भी बरामद किया है. छापेमारी के दौरान मुंगेर के चार आरोपियों मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि मुंगेर अवैध हथियारों के निर्माण के लिए आजादी के बाद से ही कुख्यात रहा है. वहीं, बैजनाथ शर्मा, प्रिंस कुमार, द्वारिका भगत और कुंदन को सारण से फकड़ा गया है.

Advertisement

बता दें कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी एसटीएफ के विशेष अभियान के तहत किया गया है. नक्सलियों के साथ-साथ हथियार तस्करों के खिलाफ भी एसटीएफ ने अभियान छेड़ रखा है.

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मशरख में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »