बिहार: शादीशुदा महिला से था अफेयर, 2 बच्चों के पिता की गला घोंटकर हत्या

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो बच्चों के पिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. रविवार की सुबह लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है. लेकिन फिर भी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 02 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

बिहार के समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक शख्स की बेहरमी से हत्या कर दी गई. मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव का है. हत्या की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार नामक शख्स को देर रात कुछ बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला. फिर उसके शव को राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर के पास फेंक दिया. रविवार की सुबह जब कुछ लोग पूजा करने गांव के ही एक मंदिर में जा रहे थे, तो रास्ते में उन्होंने आलोक के शव को देखा. गांव वालों ने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

जांच शुरू की गई तो पता चला कि दो बच्चों के पिता मृतक आलोक कुमार सिंह का एक शादीशुदा महिला से पिछले दो सालों से अफेयर था. इसे लेकर एक साल पहले पंचायत भी हुई थी. फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा. उसी के चलते आलोक की हत्या की गई है. मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है. लेकिन अभी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement

इससे पहले भी समस्तीपुर से मिलती जुलती खबर सामने आई थी. यहां चचेरी बहन के प्यार में पागल एक लड़के ने अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही साक्ष्य जुटाए और शक के आधार पर महिला के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया.

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि चाची की बेटी से तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों मोबाइल पर बात और चैट कर रहे थे. दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली और घर में चोरी-छिपे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे.

दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की
करीब दो महीने पहले उसकी चाची को इसकी भनक लग गई थी. इसके बाद उसने बेटी को अपनी बहन के घर भेज दिया था. मौसी के घर से लौटने के बाद लड़की और लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की.

हत्या करने के बाद कमरे में चला गया
इसी बीच लड़के को पता चला कि चाची अपनी बेटी को बाहर भेजने की तैयारी कर रही है. इसी बात पर उसने सिल-बट्टे से वार करके चाची की हत्या कर दी और अपने कमरे में सोने चला गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »