पटना में पुलिस और पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत

हाल ही में हाजीपुर में अज्ञात बदमाशों ने मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे और बीजेपी नेता गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद बिहार में पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Advertisement
पुलिस और पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत पुलिस और पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत

आदित्य बिड़वई

  • पटना ,
  • 21 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

पटना में शुक्रवार दोपहर पुलिस और पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं बीच बवाल हो गया है. राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला था. कार्यकर्ताओं का मार्च राजभवन की ओर बढ़ ही रहा था कि दोनों तरफ से तनातनी बढ़ गई. कार्यकर्ता हंगामे पर उतर आए तो पुलिस को ताकत दिखानी पड़ी और आंसू गैस-लाठी डंडे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि काफी देर तक नेताओं और पुलिस वालों के बीच बहस होती रही. पुलिस की चेतावनी के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं मान रही थी और राजभवन की ओर बढ़ती चली गई. बाद में भीड़ बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने लगी तो हालात बेकाबू हो गए. पुलिस को हालात काबू करने के लिए आंसू गैस, वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

दरअसल, एक दिन पहले ही पटना के पास बड़े कारोबारी और बीजेपी नेता की गोलीमार हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने मोर्चा निकाला था. बताया जा रहा है कि भिड़ंत में कुछ पुलिस वालों को चोटें भी आई हैं.

बीजेपी नेता की हुई थी हत्या...

बता दें कि बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. हाल ही में हाजीपुर में अज्ञात बदमाशों ने मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे और बीजेपी नेता गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया.

Advertisement

यह वारदात तब हुई जब गुंजन खेमका हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से बाहर निकले थे. उनकी फेक्ट्री के बाहर ही उन पर हमला किया गया. बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी. जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई.

मालूम हो कि गुंजन खेमका बिहार प्रदेश के बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी थे. उनकी मौत की ख़बर सभी जगह आग की तरह फैल गई. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement