2 थाना क्षेत्रों में पुलिस की कारवाई, 235 पुड़िया हेरोइन के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हर्ष फायरिंग के भी आरोपी को पकड़ा

भोजपुर पुलिस ने सोमवार को दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है. कोईलवर थाना इलाके के कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास हेरोइन तस्करी में शामिल पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 119 ग्राम हेरोइन की 235 पुड़िया बरामद की गई हैं. दूसरी कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ा गया है.

Advertisement
पुलिस की गिरप्तार में आरोपी पुलिस की गिरप्तार में आरोपी

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

बिहार के आरा में पुलिस ने सोमवार दो मामलों का खुलासा किया है. कोईलवर थाना क्षेत्र  के कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास से हेरोइन तस्करी के गिरोह में शामिल पांच अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इनके पास से 235 पुड़िया हेरोइन और एक चार पहिया गाड़ी को जब्त किया है. तस्करों के पास से बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीन लाख रुपए की बताई जा रही है. 

Advertisement

वहीं, पुलिस की विशेष टीम ने नगर थाना इलाके में छापेमारी कर हर्ष फायरिंग कर रहे एक बदमाश को भी पकड़ा है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है. यह जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने दी. 

पुलिस की गिरफ्त में हर्ष फायरिंग का आरोपी.

235 पुड़िया में मिला 119 ग्राम हेरोइन 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को पहली सफलता कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास से मिली है. यहां अंतरराज्यीय गिरोह के हेरोइन तस्कर में शामिल पांच लोगों को पकड़ा गया है. इनके पास से पुलिस ने 235 पुड़िया जब्त की हैं, जिसमें कुल 119 ग्राम हेरोइन था. साथ उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है. 

गिरफ्तार तस्करों में नालंदा जिले के सिघौरा गांव के रहने वाले धीरज कुमार, अमीश कुमार उर्फ राहुल राज और अखिलेश कुमार के साथ करमपुर गांव के रहने वाले अभिजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि हेरोइन की खेप को नगर थाना इलाके के गांगी के पास से करीब 3 लाख रुपए में खरीदा था. इसे राज्य के अलग-अलग जगहों पर अधिक दाम में वे बेचने का काम करते हैं. 

Advertisement

एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस को दूसरी सफलता नगर थाना इलाके के अहिरपुरा मोहल्ले से मिली है. यहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार्यक्रम में कुछ हथियारबंद लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है. इसके आधार पर पुलिस ने उस जगह पर छापेमारी की, तो चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव के रहने वाले पुष्कर सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन को बरामद किया है. फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है, ताकि पुलिस यह पता लगा सके कि वह किस-किस अपराध में शामिल था. साथ ही उसे जेल भेजने की प्रक्रिया करने में लगी है. इसके साथ ही तस्करों की भी क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »