अब कार पर भी दिखेगी मधुबनी पेटिंग की झलक, खुशबू ने दिया पुरानी कार को नया लुक

मधुबनी पेंटिंग अब सिर्फ दीवारों पर ही नहीं बल्कि गाड़ियों की शोभा भी बढ़ाएगी. मधुबनी में एमकॉ़म की छात्रा ने पूरे कार को ही मधुबनी पेटिंग से सजा दिया जिसकी अब लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
मधुबनी पेंटिंग से सजाई गई गाड़ी मधुबनी पेंटिंग से सजाई गई गाड़ी

अभिषेक कुमार झा

  • मधुबनी,
  • 23 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST
  • मधुबनी पेंटिंग ने बढ़ाई कार की खूबसूरती
  • मधुबनी पेटिंग के जरिए पुरानी कार को दिया जा रहा नया रूप

बिहार की चर्चित मधुबनी पेंटिंग अब कारों पर भी दिखेगी. पुरानी कारों पर मधुबनी और मिथिला पेंटिंग बनाकर उसे नया लुक दिया जा रहा है. इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है. दरअसल 1964-65 के दशक में मिथिलांचल में एक भयानक अकाल आई थी और उस दौरान देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे. 

अकाल से निपटने के लिए और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक योजना बनी और इस योजना के लिए 2 अधिकारियों को नियुक्त किया गया. उन दो अधिकारियों में से एक थी तत्कालीन कला और संस्कृति विभाग भारत सरकार की सलाहकार पुपुल जयकर और दूसरे अधिकारी थे भास्कर कुलकर्णी जिसे इस आपदा से निपटने के लिए स्थानीय कला के विकास और उससे होने वाली आय को बढ़ावा देने के लिए भेजा गया था. 

Advertisement

भास्कर कुलकर्णी ने कई महीनों तक मधुबनी में कैंपेनिंग किया और उन्होंने मधुबनी पेंटिंग की खूबसूरती को वैश्विक मानचित्र पर लाने में एक अहम योगदान दिया. उस वक्त यह कला अमूमन ब्राम्हण और कायस्थ परिवारों की महिलाओं तक ही सीमित था. 

ऐसे में उच्च वर्ग की महिलाओं को घर से बाहर निकालना और व्यवसाय क्षेत्र में लाना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन भास्कर कुलकर्णी ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ ऐसा काम किया जिसकी झलक आज लगभग 60 साल गुजर जाने के बाद भी दिखाई दे रहा है. हम बात कर रहे हैं मधुबनी पेंटिंग की उस बारीक झलक की जो कभी घर के दीवारों के अंदर होती थी और आज यह खूबसूरत पेंटिंग की झलक पुराने कार पर भी नजर आ रही है. 
 
पुरानी कारों को खूबसूरत बनाने में खुशबू कुमारी नाम की युवती ने अहम योगदान दिया है जिसने एमकॉम की पढ़ाई की है. अपने मधुबनी पेंटिंग की इस नायाब कला की झलक इस कार पर दिखाने के लिए खुशबू ने दिन रात एक कर दिया.  

Advertisement

यह खुशबू की मेहनत ही है जिसने पुरानी कारों को भी नया लुक दे दिया और बिलकुल नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी संवरी! दिखाई दे रही. इस पुराने कार को मधुबनी पेंटिंग ने सुंदरता में चार चांद लगा दिया है.

खुशबू के इस काम में उसके साथ पूरी टीम है और ये सभी अपनी इस कला को अपनी आमदनी का साधन बनाना चाह रहे है. खुशबू और उनकी टीम इससे पहले भी कई जगहों पर काम कर चुकी है, जैसे कि दरभंगा रेलवे स्टेशन को सजाना, ट्रेन को सजाना, कई कार्यालय को सजाना समेत मधुबनी स्टेशन को भी सजाने में इन्होंने अहम भूमिका निभा चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »