'आजादी की लड़ाई में RSS का कोई योगदान नहीं', नीतीश कुमार का संघ पर हमला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आरएसएस को लेकर पूछा कि क्या इस संगठन में आजादी की लड़ाई में कोई योगदान है. इसके अलावा नीतीश ने पीएम मोदी को लेकर भी निशाना साधा. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस द्वारा पीएम को 'नए देश' के 'नए राष्ट्रपिता' बताए जाने पर नीतीश ने पूछा कि देश के नए पिता ने देश के लिए क्या किया?

Advertisement
बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो) बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. नीतीश ने कहा कि आरएसएस का आजादी की लड़ाई से उनको कोई लेना-देना नहीं था. इसके साथ ही पीएम मोदी को नए देश के नए पिता बनाए जाने पर भी सवाल पूछा. 

नीतीश कुमार ने कहा, "आजादी की लड़ाई से उनका कोई लेना-देना नहीं था. आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान रहा क्या?  हमारे पिता आजादी की लड़ाई में थे, उनसे हमको आजादी की लड़ाई के बारे में एक-एक बात पता चलीं. बापू के योगदान को हम लोग कभी भूल सकते हैं. हमने 'नए राष्ट्रपिता' के बारे में सुना है, अखबारों में पढ़ा है. बताइए 'नए भारत' के 'नए पिता' ने देश के लिए क्या किया? बताइए कहां भारत आगे बढ़ा. सिवाय इसके कि नई टेक्नोलॉजी आ गई, लेकिन इसका भी उन्होंने जबरदस्ती रूप से उपयोग किया."  

Advertisement

 

राहुल की उम्मीदवारी पर बोले नीतीश कुमार

इससे पहले राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा था विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी की बतौर PM पद के चेहरे पर हमें कोई दिक्कत नहीं है. इसके लिए विपक्षी दल आपस में बातचीत करेंगे और उन्हें एकजुट करने की जरूरत है. हमें कोई दिक्कत नहीं है. बैठक करके चर्चा करेंगे.  नीतीश ने कहा कि पार्टी का कार्यक्रम करना सबका अपना काम है. पार्टी के काम से हम लोगों को मतलब नहीं है. जैसे ही ये लोग अपने काम से फ्री हो जाएंगे. उसके बाद फिर बैठक बुलाएंगे.  

नीतीश का कहना था कि हम लोग बैठक में आपस में बात करेंगे और आगे के बारे में तय करेंगे. उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी. अभी अपना-अपना कार्यक्रम चल रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने से उन्हें कोई समस्या नहीं है. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि वे दावेदार नहीं है. 

Advertisement

राहुल गांधी को किसने बताया पीएम उम्मीदवार?  

बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा था कि विपक्ष की तरफ से संयुक्त रूप से राहुल गांधी 2024 के चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार होंगे. कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की और कहा- वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के आम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं. जहां तक ​​2024 के लोकसभा चुनाव का सवाल है, राहुल गांधी ना सिर्फ विपक्ष का चेहरा होंगे, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »