धारदार हथियार से शादीशुदा महिला की हत्या, पति परिवार के साथ हुआ फरार

Bihar Crime: मधेपुर में एक शादीशुदा महिला की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद ससुराल के सभी लोग बच्चों के साथ फरार हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisement
महिला का शव बीच सड़क पर रखकर परिजनों ने किया हंगामा महिला का शव बीच सड़क पर रखकर परिजनों ने किया हंगामा

aajtak.in

  • मधेपुर,
  • 27 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

बिहार के मधेपुर में एक शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई है.   

Advertisement

मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को उसके पति ने तेज धारदार हथियार से मारा है. घटना की सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो तक तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे.

इसके बाद परिजनों ने शव को एनएच 107 पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मृत महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान थे. जिससे साफ लग रहा था कि उसकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई है. 

शव को गड्ढा खोदकर दफनाने की फिराक में थे ससुराल वाले
 
बताया जा रहा है कि धबोली निवासी मुन्ना साह की बेटी खुशबू कुमारी की शादी 2012 -13 में जोरगामा वार्ड 10 निवासी भूपेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार के साथ हुई थी. दीपक मीरगंज चौक पर मिठाई की दुकान चलाता था. दोनों के 4 बच्चे भी हैं, जिसमें दो बेटे दो बेटी है. बुधवार सुबह मृत विवाहिता के परिजनों को किसी ने फोन पर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद मायके वाले जब मीरगंज पहुंचे तो ससुराल वाले घर के पीछे ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाने के फिराक में थे. 

Advertisement

मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में काफी कुछ दिया था. लेकिन दीपक और उसके परिजन लगातार दहेज की डिमांड करते थे और बेटी के साथ मारपीट करते थे. खुशबू इस दर्द को  छुपचाप सहती रही और उसकी हत्या कर दी गई.

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि ससुराल वाले सभी बच्चे को लेकर भी फरार हो गए हैं. इधर मुरलीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 (रिपोर्ट- मुरारी सिंह)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »