लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप आज करेंगे 'सृजन के दुर्जनों का विसर्जन' रैली

भागलपुर में आरजेडी ने सृजन घोटाले के खिलाफ रैली का आयोजन किया है जिसका नाम है 'सृजन के दुर्जनों का विसर्जन' रैली. इस साल अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस घोटाले का पर्दाफाश किया था.

Advertisement
सृजन के दुर्जनों का विसर्जन रैली सृजन के दुर्जनों का विसर्जन रैली

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के साथ आज भागलपुर में आयोजित रैली में भाग लेंगे. भागलपुर में आरजेडी ने सृजन घोटाले के खिलाफ रैली का आयोजन किया है. इसका नाम  'सृजन के दुर्जनों का विसर्जन' रैली है. इस साल अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस घोटाले का पर्दाफाश किया था.

Advertisement

रेल से तय किया सफर

अपने दोनों बेटों के साथ शनिवार को ही पहुंच गए. पटना से भागलपुर तक का सफर लालू रेल से तय किया. गौरतलब है कि लालू जब 2004 से 2009 के दौरान केंद्र में रेल मंत्री थे तो उस वक्त वह रेल में काफी सफर किया करते थे लेकिन उसके बाद उन्होंने रेलयात्रा लगभग छोड़ दी थी.

रैली का पहले ही किया गया था ऐलान

27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में जब आरजेडी की देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली हुई थी तो उसी दौरान पूर्व दिया था कि वह बहुत जल्द भागलपुर में 'सृजन के दुर्जनों का विसर्जन' रैली करेंगे जिसके बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

सबौर ब्लॉक में सभा की नहीं मिली इजाजत

हालांकि, पिछले महीने भी सृजन के खिलाफ रैली करने के लिए तेजस्वी यादव भागलपुर पहुंचे थे लेकिन उस वक्त प्रशासन ने उन्हें रैली करने की इजाजत नहीं दी थी जिसके 10 सितंबर को भी लालू और तेजस्वी भागलपुर के सबौर ब्लॉक में सभा करना चाहते थे. जहां पर सृजन NGO का मुख्यालय है, लेकिन विश्वविद्यालय के निदेशक ने उन्हें इस बात की इजाजत नहीं दी है. जिसके बाद अब लालू भागलपुर में ही जनसभा करेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »