लालू हुए प्रकाशोत्सव में शामिल, गुरु ग्रंथ साहिब पर मत्था टेका

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को पटना के गांधी मैदान में पहुंचे और गुरु गोविंद सिंह की 350वीं प्रकाश उत्सव में शामिल हुए और गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेका.

Advertisement
गोविंद सिंह जी के 350वीं जयंती के मौके लालू गोविंद सिंह जी के 350वीं जयंती के मौके लालू

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को पटना के गांधी मैदान में पहुंचे और गुरु गोविंद सिंह की 350वीं प्रकाश उत्सव में शामिल हुए और गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेका.

मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए लालू ने कहा जी का पूरा जीवन संघर्ष से भरा था और उन्होंने खालसा पंथ को फैलाया. लालू ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी समतामूलक समाज के हिमायती थे और उनके आदर्श को अपना कर समाज में प्रेम और सद्भाव सभी को बनाए रखना चाहिए.

Advertisement

गोविंद सिंह जी के 350 वीं जयंती के मौके पर देश और विदेश से लाखों के लोग पटना पहुंच रहे हैं और लालू ने उन सभी का स्वागत करते हुए कहा की महागठबंधन की सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक प्रबंध किया है और पूरा बिहार और बिहार सरकार उन के स्वागत में आंखें बिछाए खड़ा है.

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बिहार की धरती अतिथि देवो भवा के लिए प्रसिद्ध है और बिहार के लोग अपनी इसी गरिमा को बनाए रखेंगे और अतिथि श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »