मुझे CM पद से न हटाया जाता तो बिहार को टेकुआ की तरह सीधा कर देता... बोले जीतन राम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने पुराने जख्मों पर मरहम लगाते हुए कहा, अगर हमारे पास 50 एमएलए की ताकत होती तो हमें पद से हटाने की किसी की हिम्मत नहीं होती. अगर मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाता तो 5 साल की बात तो दूर, हम बिहार को 2 साल में ही टेकुआ (बोरियां सिलने वाली सुई) की तरह सीधा कर देते.

Advertisement
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी.

रंजीत कुमार सिंह

  • नालंदा ,
  • 15 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नालंदा विधानसभा क्षेत्र के मेहुदीनगर गांव पहुंचे. यहां वह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शेड्यूल कास्ट को आगे बढ़ाने के लिए 4 मंत्रों की जरूरत होती है. अगर उन मंत्रों पर हम काम करें तो निश्चित तौर पर राजनीतिक, आर्थिक व सभी दृष्टिकोण से समाज आगे बढ़ेगा. 

Advertisement

'...तो हमें पद से हटाने की किसी की हिम्मत नहीं होती'

जीतन राम मांझी ने अपने पुराने जख्मों पर मरहम लगाते हुए कहा कि 19 फरवरी 2015 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. अगर हमारे पास 50 एमएलए की ताकत होती तो हमें पद से हटाने की किसी की हिम्मत नहीं होती. अगर मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाता तो 5 साल की बात तो दूर, हम बिहार को 2 साल में ही टेकुआ (बोरियां सिलने वाली सुई) की तरह सीधा कर देते.

'निजी सेक्टर में भी आरक्षण की व्यवस्था हो'

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि निजी सेक्टर में भी आरक्षण की व्यवस्था हो. इसके लिए हम लोगों को लड़ाई लड़नी होगी. उन्होने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरक्षण समाप्त करने की दिशा में साजिश करने का आरोप लगाया. 

Advertisement

'संविधान कितना भी अच्छा हो, उसे चलाने वाला सही नहीं तो...'

पूर्व मुख्यमंत्री ने मेहुदीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि संविधान कितना भी अच्छा हो, अगर उसे चलाने वाला सही नहीं होगा तो हालात खराब हो जाएंगे. आज संविधान चलाने वाला रेलवे, जहाज, फाइनेंसियल कंपनी, खाद्यान्न का प्राइवेटाइजेशन कर रहा है. इसमें आरक्षण नहीं है. जितने प्रतिशत आरक्षण की बात थी, उतना आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में भी हो, तभी हम लोगों के बच्चों को नौकरी मिलेगी. 

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »