पटना के बिहटा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा, दो की मौत और दो घायल

पटना के बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार का कहर देखा गया है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है. मृतक महिला की पहचान लक्ष्मणपुर बेला गांव के रहने वाली सुभांती देवी और मृतक बच्ची की पहचान पाली हाल्ट के रहने वाली भूरी कुमारी के रूप में हुई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मनोज कुमार सिंह

  • बिहटा,
  • 26 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे कई लोगों को रौंद दिया. इसमें एक महिला और दो साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही अन्य दो महिला घायल बताई जा रही  हैं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे.

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा. लोगों ने पुलिस के 112 नंबर गाड़ी पर हमला कर दिया. इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतक महिला की पहचान लक्ष्मणपुर बेला गांव निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुभांती देवी और मृतक बच्ची की पहचान पाली हाल्ट निवासी राजेंद्र राय की बच्ची भूरी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, घायल महिला की पहचान दूजा देवी एवं आरती सुंदर के रूप में हुई है.

मृतक और घायल सभी गरीब परिवार से हैं
 
मृतक के परिजन जोगिंद्र कुमार ने बताया कि सभी महिला परेव गांव से बाजार करने के बाद पैदल अपने गांव जा रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया. इसमें एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई और दो महिला घायल हो गई है. सभी लोग गरीब परिवार के हैं. मुआवजे की मांग को लेकर हम सभी लोग सड़क जाम किए हैं.

Advertisement

पुलिस का दावा स्कार्पियो से पकड़ा जाएगा आरोपी

मामले में थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया, "थाना लेखन टोला गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्ची की मौत हुई है. साथ ही दो महिलाएं घायल हुई हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुआवजे को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया है. फिलहाल, आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है. घटना के बाद से स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार है. इस गाड़ी से आरोपी को पकड़ा जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »