लालू पर नीतीश का तंज- जरूरतों को पूरा किया जा सकता है लालच को नहीं

भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र किया और कहा कि बापू ने भी कहा था कि पृथ्वी, इस पर रहने वाले लोगों के सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन उनके लालच को नहीं. नीतीश ने कहा कि लोगों को लालच से परहेज करना चाहिए और इससे छुटकारा पाना चाहिए.

Advertisement
स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किया जिक्र स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किया जिक्र

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 15 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा है पृथ्वी लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन उनके लालच को नहीं. देश के 71 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाषण देते हुए नीतीश कुमार ने यह बयान दिया. भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र किया और कहा कि बापू ने भी कहा था कि पृथ्वी, इस पर रहने वाले लोगों के सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन उनके लालच को नहीं. नीतीश ने कहा कि लोगों को लालच से परहेज करना चाहिए और इससे छुटकारा पाना चाहिए.

Advertisement

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले कुछ समय से चला रखी है और कई बार अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया है कि कफन में जेब नहीं होती है. इसी संदर्भ में नीतीश ने पिछले दिनों भागलपुर में उजागर हुए सरकारी खातों से पैसों की अवैध निकासी घोटाले मामले का जिक्र करते हुए कहा यह घोटाला भी लोगों के मन में धन को लेकर लालच की वजह से हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोटाले को पिछले हफ्ते उन्होंने ही उजागर किया था और अब इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा कराई जा रही है. नीतीश ने चेताया के इस घोटाले में जो भी लोग शामिल होंगे चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या बैंक अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ .

नीतीश ने राज्य में सक्रिय बालू माफिया पर भी कठोर कार्रवाई करने का जिक्र किया. गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों दस्तावेज के साथ सबूत दिखाकर आरोप लगाया था कि राज्य में सक्रिय बालू माफिया राष्ट्रीय जनता दल के लिए राजनीतिक फंडिंग करते हैं. 2 अक्टूबर से बिहार सरकार बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम की शुरुआत करेगी, इस बात की भी जानकारी नीतीश ने अपने भाषण के दौरान दी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »