बिहार: डीएम को आदेश, कोरोना के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों को करें अधिकृत

बिहार प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ बाढ़ के कारण बिहार में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं तो वहीं कोरोना वायरस महामारी का संकट भी थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Advertisement
प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना केस (फोटो: PTI) प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना केस (फोटो: PTI)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 23 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

  • देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज
  • निजी अस्पतालों को अधिकृत करने की तैयारी में बिहार सरकार

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच बिहार में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिला है. अब बिहार सरकार कोरोना वायरस मरीजों के लिए निजी अस्पतालों को अधिकृत करने की तैयारी में है.

Advertisement

बिहार प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ बाढ़ के कारण में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं तो वहीं कोरोना वायरस महामारी का संकट भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों को अस्पतालों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ की मार झेल रहे बिहार में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. अब बिहार के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को उपयोग में लाने के लिए अधिकृत करने का आदेश दिया गया है.

बता दें कि बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने हाल ही में निजी अस्पतालों से आवेदन मांगे थे, जहां पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज हो सकता है. हालांकि बिहार के किसी भी निजी अस्पताल ने इसका जवाब नहीं दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement