बिहार: फूड पार्क के उद्घाटन पर विवाद जारी, सामने आया कंपनी का बयान

मेगा फूड पार्क को बनाने वाली कंपनी प्रिसटीन ग्रुप के प्रमोटर सामने आए हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिसटीन ग्रुप के डायरेक्टर संजय मवार ने आज तक से खास बातचीत में कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि फूड पार्क के निर्माण का कार्य 70 से 80 फ़ीसदी पूरा हुआ है और तकरीबन 20 फ़ीसदी काम और बचा हुआ है.

Advertisement
फूड पार्क (Photo:aajtak) फूड पार्क (Photo:aajtak)

रोहित कुमार सिंह / श्याम सुंदर गोयल

  • पटना,
  • 01 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

बिहार के खगड़िया में बन रहे राज्य के पहले मेगा फूड पार्क को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. 29 नवंबर को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर इस मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए खगड़िया पहुंची. उद्घाटन से पहले उन्होंने फूड कोर्ट का मुआयना किया तो पाया कि इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. आनन-फानन में हरसिमरत कौर ने इस फूड पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया और वापस दिल्ली लौट गईं .

Advertisement

अब पूरे विवाद को लेकर इस मेगा फूड पार्क को बनाने वाली कंपनी प्रिसटीन ग्रुप के प्रमोटर सामने आए हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिसटीन ग्रुप के डायरेक्टर संजय मवार ने आज तक से खास बातचीत में कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि फूड पार्क के निर्माण का कार्य 70 से 80 फ़ीसदी पूरा हुआ है और तकरीबन 20 फ़ीसदी काम और बचा हुआ है.

गौरतलब है प्रिसटीन ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी है. 29 नवंबर को जब हरसिमरत कौर फूड पार्क का मुआयना कर रही थी तो उन्होंने एक भी प्रोडक्शन यूनिट को काम करते हुए नहीं पाया और इसी बात पर वह नाराज हो गई. संजय मवार ने बताया क्योंकि उनके ग्रुप का काम केवल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करता था जिसे पूरा होने में 1 महीने का वक्त और लगेगा न कि प्रोडक्शन करना.

Advertisement

संजय मवार ने कहा कि इस मेगा फूड पार्क का काम क्योंकि 20 फ़ीसदी और बचा हुआ था इसी वजह से इस हालत में नहीं था कि इसका उद्घाटन किया जाए. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर खगड़िया न आए और इस फूड पार्क का उद्घाटन 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए इसको लेकर उन्होंने तमाम प्रयास किया मगर उनकी कोई भी बात नहीं मानी गई.

निर्माण का कार्य तकरीबन 20 फ़ीसदी और बचा हुआ

संजय मवार ने कहा है कि खगड़िया के जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस मेगा फूड पार्क का निरीक्षण किया था और पाया था कि इसके निर्माण का कार्य तकरीबन 20 फ़ीसदी और बचा हुआ है और इसी को लेकर उन्होंने 12 नवंबर को बिहार सरकार को पत्र भी लिखा था और आग्रह किया था कि फूड पार्क की हालत अभी ऐसी नहीं है कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करें और इसी को लेकर उन्होंने प्रिसटीन ग्रुप को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 1 महीने का वक्त और देने की सिफारिश की थी.

संजय मवार ने कहा खगड़िया जिलाधिकारी की रिपोर्ट को भी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने नजरअंदाज कर दिया और 29 नवंबर को ही फूड पार्क का उद्घाटन करने को लेकर दबाव बनाया. संजय मवार ने खुलासा किया और कहा कि पिछले तकरीबन 2 महीने से लगातार केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के अधिकारियों को तरफ से उन्हें फोन आ रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि फूड पार्क का निर्माण जल्द पूरा करें ताकि मंत्री हरसिमरत कौर जिन्होंने इस फूड पार्क का शिलान्यास अगस्त 2015 में किया था, वहीं इसका उद्घाटन भी लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने से पहले करें.

Advertisement

गौरतलब है कि 127 करोड़ की लागत से बनने वाला यह फूड पार्क केंद्र और प्रिसटीन ग्रुप के बीच की ज्वाइंट वेंचर जिसमें तकरीबन 50 करोड़ केंद्र का निवेश है और बाकी प्रिसटीन ग्रुप का.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »