'बीमार' नीतीश पर तेजस्वी बोले, 'जारी करें मेडिकल बुलेटिन'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खराब तबीयत को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. नीतीश की बीमारी पर राजनीति की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

दीपक कुमार / सुजीत झा

  • पटना,
  • 08 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 9 दिनों से बीमार हैं. वहीं नीतीश कुमार की खराब सेहत पर सियासत भी शुरू हो गई है. दरअसल, मुख्य विपक्षी पार्टी RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की सेहत का हाल बताने के लिए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह मांग की है. 

वहीं तेजस्वी यादव के ट्वीट पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने जवाबी हमला बोला है. उन्होंने कहा, ''तेजस्वी जी, आपने अपने पिता की मेडिकल बुलेटिन खुद जारी की थी लेकिन इसके बावजूद जमानत नहीं मिली. बीमारी का बहाना बनाने पर तो स्कूल के बच्चे भी पकड़े जाते हैं.''

Advertisement

बता दें कि मुख्यमंत्री बीते 31 अगस्त से ही वायरल फीवर से ग्रसित हैं. चेन्नई में एम करुणानिधि की शोकसभा में शामिल होकर पटना लौटे नीतीश को तेज बुखार आया था. उसके बाद से ही वे डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं.

इस दौरान ना तो कैबिनेट की मीटिंग हुई और ना ही वह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह जैसे अहम कार्यक्रम में भी शामिल हो सके. बिहार के सीएम के अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत में थोड़ी सुधार हो रही है. सूत्रों के मुताबिक उन्‍होंने को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत कुछ नेताओं से मुलाकात की. वहीं रविवार को कुछ महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों को भी निपटाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »