बिहार के नवादा में छापा मारने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया का हमला, बंधक बनाकर पीटा, JCB छीन ले गए

नवादा जिले के जंगलों में माफिया अवैध खनन की जानकारी पर डीएफओ संजीव रंजन ने रेंजर, फोरेस्टर और ड्राइवर को छापेमारी के लिए भेजा. जब वो जेसीबी मशीन को जब्त कर लौट रहे थे तो माफियाओं ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जेसीबी मशीन छीन ले गए.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नवादा,
  • 12 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

बिहार के नवादा जिले में जंगलों में अवैध खनन पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया. बाद में उन्हें बंधक बनाकर मारपीट भी की. उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के कुंभियातरी गांव के पास जोरा सिमर और खिड़किया कला के जंगलों में माफिया अवैध खनन कर रहे हैं. इसकी जानकारी पर डीएफओ संजीव रंजन ने रेंजर, फोरेस्टर और ड्राइवर को छापेमारी के लिए भेजा. जब वो जेसीबी मशीन को जब्त कर लौट रहे थे तो माफियाओं ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जेसीबी मशीन छीन ले गए. घटना की जानकारी के बाद डीएफओ संजीव रंजन ने वन कार्यालय पहुंचकर घायलों का जायजा लिया.  

Advertisement

डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि बुधवार को अवैध खनन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद रेंजर मनोज कुमार,फोरेस्टर राजकुमार पासवान एवं चालक नरेश कुमार के साथ कुछ और लोगों को छापेमारी के लिए भेजा गया था. छापेमारी के दौरान एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया. जब टीम जेसीबी लेकर वन कार्यालय ला रही थी, उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की. इस दौरान उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. 

उन्होंने बताया कि डॉक्टर को वन कार्यालय परिसर में बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया गया है. आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजने की बात कही है. वहीं ड्राइवर का सिर फट गया है, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है.  

Advertisement

खनन माफियाओं की हुई पहचान

डीएफओ के मुताबिक, वनकर्मियों ने पर्याप्त मात्रा में फोटो और वीडियो बनाए गए हैं, जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है. घटना में खनन माफ़ियाओं की पहचान की जा चुकी है, जिसमें एक सोमर सिंह के द्वारा ग्रामीणों को भड़काकर वनकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई और जब्त की गई जेसीबी को छुड़ा लिया गया. उन्होंने बताया कि अबतक इस घटना में खनन माफियाओं की पहचान की जा चुकी है. उनके खिलाफ संगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. 


(रिपोर्ट- प्रतीक भान)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »